Mainpuri: कांग्रेस ने आयोजित किया जिला संवाद कार्यक्रम, प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Mainpuri News: मैनपुरी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्टी कार्यालय पर जिला संवाद और कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संख्या में लोग शामिल हुए और लोगों को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया।

Ashraf Ansari
Published on: 24 Jan 2024 4:29 PM GMT
Mainpuri News
X

Mainpuri News (Pic:Newstrack)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिला संवाद और कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वही मैनपुरी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्टी कार्यालय पर जिला संवाद और कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संख्या में लोग शामिल हुए और लोगों को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया। बताते चलें कि शहर के मंडी धर्मदास इलाके में बने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर आज लोकसभा चुनाव को लेकर जिला संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिला संवाद के कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश महासचिव

इस दौरान कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग इस आयोजन में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव और मैनपुरी से बनाए गए प्रभारी कौशलेंद्र यादव पहुंचे जहां पर उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। हम लोगों को जनता की बीच पहुंचना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी किस तरीके से विकास कार्य करती है। कांग्रेस के पास धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने का कोई भी काम नहीं है।

यूपी में लड़ेंगे 80 के 80 सीटों पर चुनाव

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र यादव ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि इसी साल लोकसभा चुनाव होना है जिसके मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आदेश पर हम लोग लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में हम लोग 80 के 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हम लोग अबकी बार भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। क्योंकि आप जनता बीजेपी की हकीकत जान चुकी है और आप कांग्रेस पार्टी के साथ में है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story