Mainpuri News: युवकों से साथ दरिंदगी, दो युवकों के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, 6 गिरफ्तार

Mainpuri News: पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ashraf Ansari
Published on: 12 Oct 2024 8:45 AM GMT
Mainpuri News
X

गिरफ्तार आरोपी (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: मैनपुरी जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर कुछ लोगों के द्वारा दो युवकों के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाले जाने का मामला सामने आया था। मामले को पुलिस के द्वारा गंभीरता के साथ लिया गया और कार्रवाई की गई। मैनपुरी में दो युवकों के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाले जाने के मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। यहां पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

मानवता हुई शर्मशार

बताते चलें कि मामला किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। गांव के कुछ लोगों के द्वारा दो युवकों को बकरी चोरी के मामले में पकड़ा गया था। जिसके बाद दोनों को पेड़ से बांधा गया फिर उनकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई करने वाले लोगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना को अंजाम दे डाला। यहां दबंग के द्वारा दोनों युवकों के कपड़ों को उतारा गया। फिर उनकी प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। जिसके बाद दोनों बुरी तरीके से तड़पते रहे। फिर दबंग मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां दोनों ने अपने साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने नौ के खिलाफ दर्ज किया मामला

दोनों युवकों के साथ घटी घटनाओं को लेकर परिवार के लोगों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया। आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें संजीव, राजीव, अरुण, हरि, नीरज, अशोक को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का काम किया तो वही बाकी के तीन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story