Mainpuri: आम के पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Mainpuri: जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को संदिग्धावस्था में एक व्यक्ति का आम के पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

Ashraf Ansari
Published on: 22 May 2024 8:41 AM GMT (Updated on: 23 May 2024 3:03 PM GMT)
mainpuri news
X

मैनपुरी में आम के पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को संदिग्धावस्था में एक व्यक्ति का आम के पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

पेड़ पर लटक रहा था व्यक्ति का शव

जिले में उस समय एक गांव में हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों को हुई तो भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। बताते चले कि मामला भोगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर का है। यहां 65 साल के कृपाल सिंह रहा करते थे। आज जब कुछ लोग एक आम के पेड़ के पास से गुजरे तो उन्होंने देखा की कृपाल सिंह का शव फांसी की फंदे पर झूल रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं इस मामले में परिवार के लोगों को जानकारी दी गई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

भोगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर में आम के पेड़ से व्यक्ति का शव लटकता मिलने की जानकारी जब क्षेत्राधिकारी और पुलिस को हुई तो मौके पर टीम पहुंच गई। फांसी के फंदे से कृपाल सिंह के शव को नीचे उतरवाया गया। फिर बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि एक व्यक्ति ने स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके यहां पर पारिवारिक क्लेश हुआ। इनके दो बेटे हैं एक बेटा फिरोजाबाद में मेहनत मजदूरी करता है। दूसरा कृपाल सिंह के पास में रहा करता था। फिलहाल में पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story