Lok Sabha 2024: डिंपल यादव बोली- लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए हो रहा मतदान

Lok Sabha 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव इस वक्त चुनावी मैदान में है और आज मतदान के दिन जगह-जगह पर घूमती हुई दिखाई दे रही है।

Ashraf Ansari
Published on: 7 May 2024 10:03 AM GMT
mainpuri news
X

डिंपल यादव बोली- लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए हो रहा मतदान (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे मतदान को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी भारी मतों से अबकी बार जीतने जा रही है।

लोकसभा सीट से आ चुकी हैं 150 शिकायतें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव इस वक्त चुनावी मैदान में है और आज मतदान के दिन जगह-जगह पर घूमती हुई दिखाई दे रही है। वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि अभी तक क्षेत्र से 150 शिकायते आ चुके हैं। कहीं से शिकायतें आ रही है कि जनता को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है उनको परेशान करने का काम किया जा रहा है। कहीं हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इन समस्याओं को लेकर प्रशासन का सहयोग मांगा जा रहा है। लेकिन उसके वावजूद भी जनता अपने घर से बाहर निकल कर समाजवादी पार्टी को वोट कर रही है।

लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिए हो रहा मतदान

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि इस वक्त जो चुनाव हो रहा है वह लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रहा है, संविधान को बचाने के लिए हो रहा है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए हो रहा है, नौजवानों को रोजगार देने के लिए हो रहा है, जो किसान इस वक्त काफी परेशान है उनकी जो आशाएं हैं उन आशाओं को लेकर यह चुनाव हो रहा है।सभी समाज सभी जाति के लोग एकजुट होकर मतदान कर रहे हैं। तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिल रही है जनता भारतीय जनता पार्टी को समझ चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि मैनपुरी से समाजवादी पार्टी भारी मतों से चुनाव जीत रही है और उसी के साथ-साथ डिंपल यादव भी चुनाव जीत रही हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story