Mainpuri News: अचानक भरभरा कर गिरा मकान, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mainpuri News: बारिश के चलते एक मकान में मौजूद एक पुरुष और महिला के ऊपर अचानक से मकान गिर गया। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

Ashraf Ansari
Published on: 12 Sep 2024 7:25 AM GMT
Mainpuri News
X

मलबे में दबने से दो की मौत (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश ने दो लोगों की जान ले ली। यहां अचानक से भरभरा कर एक मकान गिर गया जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंची राजस्व की टीम मौका मुआयना करती हुई दिखाई दी।

मकान गिरने से दो की मौत

उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया है और बताया है कि कुछ घंटे और इसी तरीके से बारिश होती रहेगी। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से कहीं लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो कुछ लोग मकान में रहकर बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन ऐसे में उनके लिए बारिश जानलेवा साबित होते हुए दिखाई दे रही है। बताते चलें कि मैनपुरी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान में मौजूद एक पुरुष और महिला के ऊपर अचानक से मकान गिर गया। मकान गिर जाने के बाद आसपास के लोग दौड़कर तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि मकान के अंदर दो लोग दबे हुए हैं। जिसका स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया और दोनों को बाहर निकालने का काम किया गया।

कच्चे मकान में मौजूद थे पुरुष-महिला

बताते चलें कि मामला कुरावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजलपुर का है। यहां पर 40 वर्षीय ममता नाम की महिला अकेले रहा करती थी। महिला के यहां पर गाजियाबाद से उसका रिश्तेदार दिलीप आया हुआ था। गुरुवार को सुबह तकरीबन 8:00 बजे अचानक से जोर की आवाज हुई और भरभरा कर मकान दिलीप और ममता के ऊपर गिर गया। मकान की गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। वही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story