×

Mainpuri News: दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार, महिला ने लगाया था रेप का आरोप

Mainpuri News: मैनपुरी में एक महंत को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया कि उस पर एक महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।

Ashraf Ansari
Published on: 14 Feb 2025 1:37 PM IST
Mainpuri News: दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार, महिला ने लगाया था रेप का आरोप
X

दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार  (photo: social media )

Mainpuri News: मैनपुरी पुलिस ने एक महंत को गिरफ्तार किया है। जिस पर एक महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पकड़े गए महंत को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की।

महिला ने दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का लगाया था आरोप

मैनपुरी में एक महंत को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया कि उस पर एक महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। बताते चलें कि कुरावली क्षेत्र के प्रेमपुरा धाम के महंत अजय दास को पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में गिरफ्तार किया है। महिला के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसके भाई और उसने उसको जबरदस्ती आश्रम में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया साथ ही साथ उसका वीडियो भी बनाया गया। महिला ने आगे बताया कि वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी देता रहा और दुष्कर्म करता रहा। जब इसका विरोध किया तो मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने नहीं की मदद तो कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

महिला ने बताया कि उसने इस मामले में नजदीकी थाने में पहुंचकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई भी मदद नहीं कि। उसके बाद एसपी से भी शिकायत की गई लेकिन महिला निराश होकर वहां से वापस चली आई। निराश हो चुकी महिला ने आखिरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटा लिया। कोर्ट ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के ऊपर 15 दिन पहले ही मुकदमा दर्ज कर दिया। महंत को गिरफ्तार करने के लिए टीम को गठित कर दिया गया। मुखबिर से आपराधिक सूचना मिली कि महंत शरीफपुर मार्ग पर मौजूद है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महंत को गिरफ्तार किया। पकड़े गए महंत को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story