Mainpuri News: लूट की योजना बनाते समय चार गिरफ्तार, तीन तमंचे बरामद

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी पुलिस ने चार अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। चारो अभियुक्त लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तारी की।

Ashraf Ansari
Published on: 30 March 2024 11:55 AM GMT
गिरफ्तार अभियुक्त।
X

गिरफ्तार अभियुक्त। (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी पुलिस ने चार अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त लूट की योजना बना रहे थे तभी पुलिस पहुंची और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

लूट की योजना बना रहे थे अभियुक्त

मैनपुरी जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस लगातार शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा का चुनाव कराने की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार कर रही है जो क्षेत्र का माहौल खराब करने या फिर चुनाव में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिला है जहां पुलिस ने चार ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो की लूट की योजना बना रहे थे। यहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास कुछ लोग बैठे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए चार अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से बरामद हुए तमंचे

करहल पुलिस द्वारा पकड़े गए चार अभियुक्तों के बारे में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारी पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार गस्त कर रही है। ऐसे में कोई भी आपराधिक सूचना मिलती है तो पुलिस तत्काल रूप से कार्रवाई करने का काम कर रही है। ऐसा ही कुछ करहल क्षेत्र में देखने को मिला था जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्त लूट की योजना बना रहे थे तभी इनको पुलिस ने पकड़ लिया। इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और जेल पहुंचाया गया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story