×

Mainpuri News: मैनपुरी में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की गोली लगे से मौत

Mainpuri News: लोगों की सूचना पर एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

Jugul Kishor
Published on: 23 Oct 2023 2:55 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2023 9:52 AM GMT)
Mainpuri News: मैनपुरी में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला की गोली लगे से मौत
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में सोमवार (23 अक्टूबर) की सुबह-सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। एसपी ने परिजन से बात करके जानकारी ली। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के रामनगर अहिरवा गांव की है।

जमीन विवाद में दो दिन पहले हुई थी लड़ाई

जानकारी के मुताबिक भोगांव थाना क्षेत्र के रामनगर अहिरवा गांव में एक महिला अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही है। आज सोमवार सुबह-सुबह ही आरोपी महिला के घर पहुंचता है और ताबड़तोड़ फायरिंग करके महिला की मौत के घाट उतार देता है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो जाता है। लोगों की कहना है कि जमीन विवाद को लेकर दो दिन पहले भी लड़ाई हुई थी, तब सर्वेश नाम व्यक्ति ने महिला के पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सर्वेश नाम को हिरासत में तो ले लिया था। लेकिन, गांव के बाहर ले जाकर छोड़ दिया था।

ये है पूरा मामला?

रामनगर अहिरवा गांव निवासी रेखा कश्यप (45) को करीब 15 साल पहले एक जमीन का पट्टा मिला था। एक बीघा जमीन पर रेखा का परिवार काबिज था। आधा बीघा जमीन को लेकर पड़ोसी सर्वेश शाक्य और उमा चरन से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार विवाद की शिकायत पर रविवार को लेखपाल और पुलिस जांच के लिए भी पहुंची थी। टीम दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस लौट गई थी।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story