Mainpuri News: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mainpuri News: मैनपुरी में परिवार के लोगों में उस समय कोहराम का मातम छा गया जब एक विवाहिता का फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 13 April 2025 2:18 PM IST
mainpuri news
X

mainpuri news

Mainpuri News: जिले के बिछवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फांसी के फंदे पर एक विवाहिता का शव झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया।

कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था महिला का शव

मैनपुरी में परिवार के लोगों में उस समय कोहराम का मातम छा गया जब एक विवाहिता का फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलती है पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जहां जांच पड़ताल शुरू की। मामले को लेकर पर चला की घटना बिछवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलालपुर इलाके की है। यहां रेशु नाम की रहने वाली महिला का शव उसके ही घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

महिला की मौत के मामले में पता चला कि रेशु नाम की महिला बलालपुर गांव में रहती थी। उसके पति का नाम विपुल सिंह है। परिवार के लोगों ने बताया कि रेशु काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकली जब कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। वही तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले की जानकारी जो पुलिस को हुई तो पुलिस ने पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला का फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया था। इस मामले में महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसमें पता चल सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई। लेकिन महिला की मौत से उसके परिवार के लोग काफी सदमे में दिखाई दिए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story