TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Mainpuri: चिता पर जलती मिली थी विवाहिता की लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mainpuri: किशनी थाना क्षेत्र में एक महिला के पिता ने उसके ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या कर उसके शव को जलाने का आरोप लगाया है।

Ashraf Ansari
Published on: 20 Sep 2024 9:03 AM GMT
mainpuri news
X

मैनपुरी में ससुरालीजनों पर लगा विवाहिता की हत्या का आरोप (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: जिले के किशनी थाना क्षेत्र में एक महिला के पिता ने उसके ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या कर उसके शव को जलाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

छह महीने पहले हुई थी शादी

मैनपुरी में एक विवाहिता की मौत के बाद लड़की पक्ष के लोग काफी परेशान है और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दरअसल मामला किशनी थाना क्षेत्र मचवार गांव का है। 19 सितंबर को एक विवाहिता की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी जब लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने लड़की पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। यहां लड़की के पिता रघुराज सिंह ने बताया है कि उसने अपनी बेटी सुनीता की शादी 11 मार्च 2024 को किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मचवार रहने में रहने वाले प्रदीप के साथ में की थी। जब से लगातार हमारी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था और उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। लगातार उस पर मोटरसाइकिल का दबाव बनाया जा रहा था। जिसको मेरी लड़की ने पूरा नहीं किया तो ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।

ससुराल वालों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विवाहिता की मौत के मामले में पता चला है कि लड़की पक्ष की लोगों के द्वारा जब पुलिस को सूचना दी गई और बताया गया कि उनकी लड़की की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है और उसकी शव को जलाने का काम किया जा रहा है। जब तक पुलिस श्मशान घाट पर पहुंचती तब तक विवाहिता का शव जल चुका था। पुलिस को वहां से बस विवाहिता की राख बरामद हुई। लड़की पक्ष की तरफ से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में अपने दामाद और ससुराल के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता के साथ लिए जा रहा है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story