Lok Sabha 2024: मुलायम सिंह यादव के भाई अभय यादव ने किया मतदान, बोले-किसान मरा जा रहा

Lok Sabha 2024: देश में तीसरे चरण के लिए आज मतदान किया जा रहा है तो वही अप की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है।

Ashraf Ansari
Published on: 7 May 2024 5:23 AM GMT
etawah news
X

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई अभय यादव ने किया मतदान (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के भाई अभय यादव ने सैफई में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना मतदान किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम भी किया।

अभय यादव ने अपनी बहू के लिए किया मतदान

देश में तीसरे चरण के लिए आज मतदान किया जा रहा है तो वही अप की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत सैफई में भी मतदान किया जा रहा है जहां हमेशा की तरह इस बार भी मुलायम परिवार अपना मतदान करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के भाई अभय यादव मतदान केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट किया और कहा कि 3 लाख से अधिक वोटो से डिंपल यादव यहां से जीतने जा रहे हैं। उनको हराने वाला कोई भी नहीं है।

अभय यादव बोले भाजपा सरकार में किसान मरा जा रहा

सैफई में अपनी बहू के लिए मतदान करने पहुंचे मुलायम सिंह यादव के भाई अभय यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में इस वक्त किसान काफी परेशान है। भाजपा की सरकार में किसान मरा जा रहा है। जनता ने अब पूरी तरीके से मन बना लिया है अब बीजेपी सत्ता से जाने वाली है। बताते चलें कि हमेशा से सैफई मतदान केंद्र पर मुलायम परिवार मतदान करता आया है और इस बार भी मुलायम परिवार एक के बाद एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना मतदान करता हुआ दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव है तो दूसरी तरफ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह है। आज दोनों प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता करेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story