Mainpuri News: पिता को खाना देकर लौट रही बहने बंबे में गिरी, दोनों की मौत

Mainpuri News: जिले में एक हंसते खेलते परिवार में उस समय कोहराम का मौसम छा गया। जब अचानक से दो बच्चियों की पानी में डूब कर मौत हो गई।

Ashraf Ansari
Published on: 22 July 2024 10:10 AM GMT
mainpuri news
X

मैनपुरी में पिता को खाना देकर लौट रही बहने बंबे में गिरी (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: जिले के बरनाहल इलाके में दो बहनों की बंबे में गिरने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।

पिता को खाने देने गई थी दोनों बहने

मैनपुरी जिले में एक हंसते खेलते परिवार में उस समय कोहराम का मौसम छा गया। जब अचानक से दो बच्चियों की पानी में डूब कर मौत हो गई। मामले को लेकर पता चला कि एक किसान अपने खेत पर मजदूरों द्वारा काम करवा रहा था। वहीं मजदूर और अपने पिता के लिए खाना लेकर दो बच्चियों खाना देने के लिए खेत पर पहुंच गई थी। वापस आते समय दोनों बच्चियां बंबे के पास से गुजरने लगी तभी दोनों उसमें डूब गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

SDM बोले परिवार की हर संभव करेंगे मदद

बताते चले कि मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के दिहुली गांव का है। यहां इनायत अली नाम का एक शख्स रहता है। जोकि खेती का काम किया करते हैं। इनायत के खेत पर सोमवार को काम चल रहा था तभी उसकी बेटियां उन्हें खाना देने के लिए पहुंची और वापस आते समय उनकी 10 साल की बेटी रजिया का अचानक से बंबे पैर फिसल गया जिसके बाद वह बंबे में गिर गई।

जिसको बचाने के लिए उसकी बड़ी बहन रहनुमा 12 वर्षीय बचाने के लिए बंबे में उतर गई। दोनों बंबे में डूबने लगे तभी आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे जहां पर दोनों को बाहर निकाला गया तब तक मौके पर ही दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी जैसे ही एसडीएम को हुई वैसे ही एसडीएम मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story