×

Mainpuri News: SP ने 13 पुलिस कर्मियों को किया इधर से उधर, कानून व्यवस्था मजबूत करने को लेकर लिया गया फैसला

Mainpuri News: 13 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को इधर से उधर भेजनें का काम किया गया। जिसमें ललित भाटी को करहल से किशनी थाने में भेजा गया। निरीक्षक विनोद कुमार को PRO को घिरोर थाने भेजा गया।

Ashraf Ansari
Published on: 26 March 2025 12:12 PM IST
Mainpuri News: SP ने 13 पुलिस कर्मियों को किया इधर से उधर, कानून व्यवस्था मजबूत करने को लेकर लिया गया फैसला
X

एसपी ने 13 पुलिस कर्मियों को किया इधर से उधर   (photo: social media )

Mainpuri News: मैनपुरी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर लगातार पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा लगातार प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे आपराधिक मामलों में कमी आ सके और पुलिस अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभा सके। ऐसा ही कुछ पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया जिसमें 13 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को इधर से उधर भेजनें का काम किया गया। जिसमें ललित भाटी को करहल से किशनी थाने में भेजा गया। निरीक्षक विनोद कुमार को PRO को घिरोर थाने भेजा गया। महाराज सिंह भाटी को किशनी से करहल भेजा गया। सविता सेंगर को एलाऊ से महिला सहायता प्रकोष्ठ में भेजा गया। छत्रपाल सिंह को घिरोर से PRO बनाया गया।

पुलिस उप निरीक्षक में भी किए गए बदलाव

पुलिस उप निरीक्षक में भी बदलाव देखने को मिले हैं। मुनेश चंद्र कठेरिया को डायल 112 से पुलिस लाइन भेजा गया। राम राज यादव को अपराध शाखा से डायल 112 में भेजा गया। अविनाश कुमार त्यागी को बिछवा से एलाऊ थाने भेजा गया। आशीष दुबे को साइबर क्राइम थाने से सीधे बिछवा थाना अध्यक्ष बनाया गया। अरविंद तोमर को ओंछा से करहल के कुतुबपुर चौकी प्रभारी बनाया गया। शिशुपेंद्र सिंह को कोतवाली से जिला अस्पताल चौकी भेजा गया। सुनील कुमार को अपराध शाखा से यातायात निरीक्षक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। राकेश कुमार को घिरोर की बादशाहपुर चौकी से कुरावली कस्बा का चौकी प्रभारी बनाया गया। वही सभी पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक को आदेश दिए गए कि अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभाएं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story