Mainpuri News: पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, लोगों से की पेड़ लगाने की अपील

Mainpuri News: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने वृक्षारोपण करने के बाद जनपद की जनता से अपील की है कि सभी लोग पेड़ लगाएं और उनका ख्याल भी रखें।

Ashraf Ansari
Published on: 20 July 2024 10:31 AM GMT
Mainpuri News
X

एसपी ने लगाया पेड़। (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा आज वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद की जनता से अपील की है कि वह भी ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। प्रदेश में आज सीएम योगी ने वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश में जुलाई का महीना पर्यावरण महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। जगह पर पौधारोपण के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक पौधारोपण हो सके। ऐसा ही कुछ मैनपुरी जिले में देखने को मिला है जहां पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार शनिवार को अपने आवास पर पौधारोपण करते हुए दिखाई दिए। यहां उन्होंने अपने आवास पर पौधारोपण किया। तो वहीं शासन के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में भाग लिया।

पेड़ लगाने की अपील

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने वृक्षारोपण करने के बाद जनपद की जनता से अपील की है कि आप लोग देख रहे होंगे कि वृक्ष धीरे-धीरे कम होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ों की संख्या कम होने की वजह से लोग अब तेजी के साथ बीमार भी हो रहे हैं। हम लोगों का फर्ज बनता है कि हम लोग अपनी-अपने इलाके में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने का काम करें। जिससे हम लोगों को सांस संबंधित कोई भी परेशानी ना हो सके।

पौधों की करें देख-रेख

हम सभी को हमेशा याद रखना चाहिए कि अगर आप कोई भी पौधा लगाते हैं तो उसकी देखरेख भी करना है। जब तक वह बड़ा नहीं हो जाता है आपको उसकी रक्षा करनी है।अगर पर्यावरण को बचाना है तो वृक्षारोपण करना जरूरी है। तभी हमारा पर्यावरण स्वस्थ बनेगा। वहीं उन्होंने अपनी पुलिस टीम से भी अपील की है कि वह भी अपने-अपने थानों में पौधारोपण करने का काम करें और सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story