×

Mainpuri News: प्रदेश मंत्री अशोक यादव बोले: किसानों को विपक्षी पार्टियां कर रही गुमराह

Mainpuri News: प्रदेश मंत्री अशोक यादव आज मैनपुरी पहुंचे। जहाँ उन्होंने किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि विपक्षी पार्टियां इन्हें गुमराह कर रही हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 22 Feb 2024 11:40 AM GMT
Uttar Pradesh
X

प्रदेश मंत्री अशोक यादव मैनपुरी पहुंचे source: Newstarck

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक यादव पहुंचे। जहां उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं उन्होंने किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि विपक्षी पार्टियां इन्हें गुमराह कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश रेलवे बोर्ड की परीक्षा में भी पहुंचे

उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड की परामर्शदात्री समिति के नव नामित सदस्य अशोक यादव गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। जहाँ कुरावली रोड स्थित श्रीदेवी मेला मंदिर के निकट कृष्णराज खाद बीज भंडार के सामने उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजकुमार यादव, डॉक्टर कैलाश शाक्य समेत बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अशोक यादव का फूल और मालाओं से सम्मान किया। वहीं अशोक यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब तीन कृषि बिल वापस ले लिए गए हैं तो किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं? किसानों का आंदोलन विपक्षी दलों के इशारे पर हो रहा है। इस आंदोलन का कोई मतलब नहीं है। किराड़ी बॉर्डर पर एक किसान की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस का एक सिपाही भी मारा गया है। किसानों को इस तरह का आंदोलन नहीं करना चाहिए।

सरकार बेरोजगारों को दे रही रोजगार

अशोक यादव ने रोजगार के सवाल पर कहा कि हर वर्ष रोजगार मेला लगाकर लाखों बेरोजगारों को रोजगार दिया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा किस मुद्दे को लेकर चुनाव में उतरेगी। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी जनता से वादे किए थे उन वादों को पूरा किया है। हमारी पार्टी को जनता का समर्थन मिला है और फिर से हमारी एक बार केंद्र में सरकार बनेगी।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story