Mainpuri News: SP ने ली परेड की सलामी, पुलिस कर्मियों को दिए दिशा निर्देश

Mainpuri News: एसपी ने कहा कि पुलिस में सबसे अहम है अनुशासन, जो कर्मी अपने अधिकारियों के आदेश का पालन करते हैं। अपने कार्य को बिना किसी स्वार्थ कर्तव्य समझ कर करते हैं। ऐसे पुलिसकर्मी ही भविष्य में अपना व महकमें का नाम रोशन करते हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 19 July 2024 4:16 AM GMT
Mainpuri News
X

एसपी ने ली परेड की सलामी (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज यानी शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में सलामी ली। इसके बाद उन्होंने अपने पुलिसकर्मियों को संबोधित किया और अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाने की बात कही।

साप्ताहिक सलामी में पहुंचे एसपी

मैनपुरी जिले में हर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा पुलिस लाइन में सलामी और परेड का आयोजन किया जाता है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस लाइन ग्राउंड में सलामी ली और इसके बाद पुलिसकर्मियों को परेड कराई। इस परेड में पुलिस अधीक्षक भी पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगे से निपटने के उपाय बताए गए। वहीं पुलिस कर्मियों के शस्त्र को भी चेक किया गया। उन्होंने अपनी पुलिसकर्मियों को बताया कि हम लोगों को हमेशा एक्टिव रहना चाहिए। हमें जो वर्दी मिली है उस वर्दी का पालन करना चाहिए। पुलिस में सबसे अहम है अनुशासन, जो कर्मी अपने अधिकारियों के आदेश का पालन करते हैं। अपने कार्य को बिना किसी स्वार्थ कर्तव्य समझ कर करते हैं। ऐसे पुलिसकर्मी ही भविष्य में अपना व महकमें का नाम रोशन करते हैं। इन बातों पर सभी पुलिसकर्मियों को हमेशा ध्यान देना चाहिए।


एसपी ने पुलिस लाइन में किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक के द्वारा परेड और सलामी दिए जाने के बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। यहां अनिल कुमार ने आरआई के साथ परिवहन शाखा, शस्त्रागार, कैफेटेरिया, जिम्नेजियम हॉल, मैस, यूपी 112, क्वाटर्र गार्ड, डॉग स्क्वायड आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी ली गई। वहीं आदेश भी दिए गए हैं कि किसी भी तरीके की लापरवाही ना बरती जाए। यहां साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरीके से हमेशा दुरुस्त रहनी चाहिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ पुलिस विभाग से जुड़े के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story