Mainpuri News: भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

Mainpuri News: हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 Aug 2024 5:06 AM GMT (Updated on: 29 Aug 2024 5:19 AM GMT)
Mainpuri News
X

मौके पर पहुंची पुलिस (Pic: Social Media)

Mainpuri News: मैनपुरी में मकान का एक हिस्सा घंसने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। मामला थाना बिछवां के गांव विरायमपुर का है। आज गुरुवार सुबह दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में परिवार की तीन महिलाओं की दबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परिवार की तीनों बहुएं खाना बना रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मकान 15 साल पहले बना था। एक बड़ा परिवार इसी घर में रहता था।

तीन बहुओं की मौत

मामला मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव विरायमपुर का है। गांव में कौशलेंद्र सिंह सिंह का परिवार इसी मकान में रहता था। उनके परिवार में चार बेटे, चार बहुएं, आठ नाती-नातिन और उनक पत्नी रहते थे। उन्होंने यह मकान 15 साल पहले बनवाया था। पूरा परिवार खुशी-खुशी इसी घर में रहता था। आज भी सब कुछ सामान्य ही था। अचानक घर का अगला हिस्सा धंस गया और दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे में दबकर तीन बहुओं की मौत हो गई। कौशलेंद्र की पुत्रवधू नीलम, प्रीती और अनुपम का शव मलबे से निकाला गया। एक ही परिवार की तीन बहुओं की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

अचानक गिरा दो मंजिला मकान

आज यानी गुरुवार सुबह घर के सभी बच्चे स्कूल चले गए। कौशलेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर और उनके तीन बेटे घर के पिछले हिस्से में बैठे थे। सबसे छोटा बेटा किसी काम से बाहर गया था। घर की तीन बहुएं घर के अगले हिस्से में खाना बना रही थीं। एक बहू घर के बाहर थी। सब कुछ सामान्य होने के बाद सुबह आठ बजे अचानक मकान का अगला हिस्सा धंसने के बाद गिर गया। इससे पहले बचाव के लिए कोई कुछ कर पाता बहुत देर हो चुकी थी। मकान गिरने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। तीनों बेटों को घर के पिछले हिस्से से सुरक्षित निकाल लिया गया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story