×

Mainpuri News: केंद्र राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा को बताया डूबता जहाज

Mainpuri News: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी बघेल आज मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनके पीछे विपक्षी पार्टियों का हाथ है।

Ashraf Ansari
Published on: 28 Feb 2024 11:12 AM GMT (Updated on: 28 Feb 2024 11:40 AM GMT)
Uttar Pradesh
X

 केंद्र राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल source: Newstrack  

Mainpuri News: केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री एसपी बघेल आज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधने का काम किया और साथ में यह भी कहा कि फिर से मोदी सरकार ही बनेगी।

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद सपा को बताया डूबता जहाज

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी बघेल आज मैनपुरी पहुंचे। जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा में हुई भाजपा उम्मीदवारों की जीत को लेकर कहा कि भाजपा से हर कोई खुश है इसीलिए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं समाजवादी पार्टी के द्वारा विधायकों को खरीदे जाने को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी डूबता हुआ जहाज है। जैसे-जैसे जहाज समुद्र में डूबता है तो लोग जहाज को छोड़कर भागने लगते हैं। उसी तरीके से समाजवादी पार्टी का भी कुछ ऐसा ही हाल है। वहीं विपक्षी पार्टियों को लेकर कहा इंडिया गठबंधन मोदी सरकार को हराने के लिए बनाया गया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने दो जगह से चुनाव लड़ा था। जिनमें से एक जगह से वह चुनाव हार गए थे। जिस जगह से वह चुनाव हारे थे वह उनका गढ़ माना जाता था। लेकिन इस बार भी इंडिया गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

विपक्षी पार्टियां किसानों के नाम पर कर रही राजनीति

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा जिस तरीके से किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनके पीछे विपक्षी पार्टियों का हाथ है। क्योंकि हर आदमी किसान नहीं होता है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। जो कि अभी तक किसी भी सरकार के द्वारा नहीं चलाई गई है। किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उनको बरगलाने का काम किया जा रहा है। अबकी बार हमारी सरकार का नारा है अबकी बार 400 पार। उसी के तहत हम लोग फिर से मोदी सरकार बनाएंगे। क्योंकि हमारी सरकार से जनता खुश है। आपको बताते चलें कि एसपी सिंह आज डिस्टिक कोर्ट में पहुंचे थे। जहां पर उनके काफिले पर करहल विधानसभा चुनाव के दौरान हुए हमले को लेकर बयान होना था।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story