Mainpuri News: "जो भी भ्रष्टाचार करेग वह जेल जाएगा" जयवीर सिंह

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तो वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Ashraf Ansari
Published on: 3 April 2024 3:35 PM GMT
Mainpuri News
X

UP Gov Minister Jaiveer Singh (Pic:Newstrack)

Mainpuri News: मैनपुरी जिले की भोगांव में पहुंचे योगी सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर जयवीर सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसी के साथ-साथ उन्होंने विपक्ष द्वारा लगातार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किए जाने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जयवीर सिंह ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार करेंगे वह लोग जेल जाएंगे। लगातार विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि हम लोग सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं लेकिन उन्हें बता दे कि यह एजेंसियां किसी भी पार्टी से जुड़ी नहीं होती है जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं उनके खिलाफ यह कार्रवाई करती हैं। वहीं अगर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात की जाए तो गुजरात के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और देश के प्रधानमंत्री 10 साल से हैं उनके ऊपर एक रुपए का भी घोटाले का आरोप नहीं है।

जेल में सजा काट रही पूरी टीम

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्ता में आए थे और उन्होंने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया था। आज उन्होंने इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया है कि उनकी पूरी टीम को जेल में जाना पड़ा है। अब यह तो साफ है कि जो भ्रष्टाचार करेगा उनके खिलाफ तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। जो लोग जनता का रुपया खाएंगे जो लोग जनता का विकास नहीं करेंगे उनके खिलाफ तो सरकारी एजेंसियां कार्रवाई जरूर करेंगी। हमारी पार्टी का कोई भी नेता किसी भी तरीके से घोटाले से जुड़ा हुआ नहीं है। हमारे सरकार में विकास कार्य होता है। हमारी सरकार के किसी भी नेता पर कोई भी आरोप नहीं लगा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story