Mainpuri News: गांव चलो अभियान में शामिल हुए पर्यटन मंत्री, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शिरकत करने के लिए योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Ashraf Ansari
Published on: 15 Feb 2024 10:51 AM GMT
Mainpuri News
X

Mainpuri News (Pic:Newstrack)

Mainpuri News: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी अभियान तेज कर दी हैं। पार्टी के नेता जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जारी गांव चलो अभियान के तहत गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। वहीं कमजोर बूथों को लेकर चर्चा की। चर्चा में कहा गया कि जो भी बूथ कमजोर है उनको मजबूत किया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए।

बूथों के माध्यम से चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बूथों को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को बताए। जिससे पार्टी के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके। जो भी पार्टी से जुड़े लोग हैं और काम नहीं कर रहे हैं उनको हटाकर दूसरे लोगों को मौका दिया जाए और वह जी जान के साथ पार्टी के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से तैयार है। हमारे पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अबकी बार फिर से केंद्र में हमारी मोदी सरकार बनेगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story