Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के जिस इलाके में यह घटना घटी है, वह बिसरख थाना क्षेत्र में पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, यहां गौर सिटी में छोटी एवेन्यू के टावर एल में भीषण आग लग गई। आग इतना भयंकर था कि देखते ही देखते इसने बहुमंजिला इमारत को अपने चपेट में ले लिया। आग की ऊंची उठती लपटें और आसमान में फैले धुंए ने स्थानीय लोगें हड़कंप मचा दिया।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 April 2023 1:42 PM GMT
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
X
Fire in Greater Noida (Photo: Social Media)

Greater Noida Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा इलाके से आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी के 14 एवेन्यू में अचानक भीषण आग लग गई। आग की जानकारी फैलते ही वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग चिल्लाते हुए अपने घरों से जान बचाने के लिए बाहर निकले।

जिसके बाद आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की जनहानि को कोई खबर सामने नहीं आई है। आग किन कारणों से लगी, इसके कारण की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
आग की ऊंची लपटें देख लोगों में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के जिस इलाके में यह घटना घटी है, वह बिसरख थाना क्षेत्र में पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, यहां गौर सिटी में छोटी एवेन्यू के टावर एल में भीषण आग लग गई। आग इतना भयंकर था कि देखते ही देखते इसने बहुमंजिला इमारत को अपने चपेट में ले लिया। आग की ऊंची उठती लपटें और आसमान में फैले धुंए ने स्थानीय लोगें हड़कंप मचा दिया। कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी जैसा माहौल रहा।

कुछ लोगों ने फौरन घटना की सूचना लोकल पुलिस थाने को दी और फायर स्टेशन को भी सूचित किया। जिसके बाद लोकल पुलिस टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है। दमकलकर्मी पानी की बौछाड़ की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
क्या दिए के कारण लगी आग ?

घटनास्थल पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने आग के लिए मंदिर में रखे दीये को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि आग दीये के कारण लगी है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही असल वजह के बारे में पता चल पाएगा।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story