×

Mamata Banerjee in UP: योगी को टक्कर देने आ रहीं दीदी, भाजपा को हराने की तैयारी

Mamata Banerjee in UP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जल्द ही यूपी का दौरा करेगी। इसके पहले हाथरस कांड में टीएमसी सांसदों का एक दल यूपी में दौरा कर चुका है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Chitra Singh
Published on: 27 Dec 2021 7:11 AM GMT
Mamata Banerjee-Yogi Adityanath
X

ममता बनर्जी-योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Mamata Banerjee in UP: देश के सबसे बड़े सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav 2022) के लिए अन्य राज्यों के भी मुख्यमंत्रियों ने इस प्रदेश में अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) तो यहां पर लगातार दौरे कर रहे हैं। वहीं भाजपा शासित राज्यों में से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) भी यूपी का दौरा कर चुनावी ताकत बढ़ाने की तैयारी में है। यूपी में जब भी चुनाव (UP Election) होता है तो दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा अन्य राज्यों के राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा पिछले चुनावों में भी होता रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल यूपी (arvind kejriwal in up) का दौरा कर चुके हैं और चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद उनके दौरे और भी बढ़ने की उम्मीद है। जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी जल्द ही यूपी का दौरा करेगी। इसके पहले हाथरस कांड (hathras kand) में भी टीएमसी सांसदों का एक दल यूपी में दौरा कर चुका है। ममता की रणनीति भाजपा शासित राज्यों में अपने जनाधार को बढ़ाने की है। ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पक्ष में कोई उम्मीदवार न उतारने का एलान किया है। लेकिन वह भाजपा (Didi vs BJP) को हराने के लिए यूपी आने को तैयार हैं।

हाल ही में भाजपा ने अपने सारे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यूपी की राजनीति को परखने का भी काम किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में भाजपा की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra BJP) का शुभारंभ किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) तो हाल ही में लगातार तीन दिन का यूपी प्रवास कर चुके हैं। जबकि अरविन्द केजरीवाल भी अयोध्या में दर्शन करने आ चुके हैं। उधर कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो लगातार यूपी के दौरे कर रहे हैं। वह प्रदेश के कई जिलों में पार्टी का प्रचार कर चुके हैं। उनको प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story