×

डेढ़ लाख लूटने के बाद जिंदा जलाया, प्रधानी चुनाव में नहीं दिया था वोट

Admin
Published on: 3 April 2016 10:39 AM GMT
डेढ़ लाख लूटने के बाद जिंदा जलाया, प्रधानी चुनाव में नहीं दिया था वोट
X

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले युवक से डेढ़ लाख रुपए की लूट की फिर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जला दिया। 75 प्रतिशत जल चुके युवक को गांव वालों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे अलीगढ रेफर कर दिया गया।

चुनावी रंजिश से जुड़ा है मामला

यह मामला कोतवाली कासगंज के गांव किसरौली का है। गांव में रहने वाले देव सिंह और श्याम सिंह की प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। देर रात देव सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर श्याम सिंह से डेढ़ लाख रुपए की लूट की और फिर उसे पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

श्याम का बयान लेने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें...चुनावी रंजिश में मर्डर: रामलीला देखकर लौट रहा था पूर्व प्रधान का बेटा

क्या कहना है पुलिस का

कासगंज के एसपी सुनील कुमार सिंह के अनुसार, जलाए गए युवक श्याम सिंह पर पूर्व में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। इसकी गांव के ही दबंगो देव सिंह आदि से ग्राम प्रधान चुनाव में वोट न देने को लेकर रंजिश चल रही है। श्याम सिंह ने देव सिंह सहित अन्य आरोपियों के नाम बताये हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में जब पुलिस के आला अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Admin

Admin

Next Story