Meerut Crime News : हत्या की धमकी देने वाले सिरफिरे ने महिला की गर्दन काटी, हालत गंभीर

घायल महिला ने बताया, आशीष उसका दो दिनों से पीछा कर रहा था। उसे शुक्रवार को जान से मारने की भी धमकी दी थी। शनिवार सुबह मौका मिलते ही उसने महिला की गर्दन पर चाकू से जानलेवा वार किया।

Sushil Kumar
Published on: 3 Sep 2022 7:50 AM GMT
Meerut Crime News
X

Meerut Crime News (फोटो: सोशल मीडिया )

Meerut Crime News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रक्षापुरम कॉलोनी में शनिवार को एक युवक ने महिला का चाकू से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बता रही है।

क्या है मामला?

मेरठ जिले के गंगानगर थाना के प्रभारी राजपाल सिंह ने घटना के बारे में newstrack.com को बताया कि, पीड़ित महिला का नाम निशा उर्फ मोहसिना है। 32 वर्षीय निशा घरों में साफ-सफाई का काम करती है। रोज की तरह निशा शनिवार सुबह अपने काम पर जा रही थी। इस दौरान एमडीए वीसी आवास के पास एक युवक ने उसके गले पर चाकू से वार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। एमडीए वीसी आवास के पास रहने वाले गार्डों ने महिला को सड़क पर पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना डायल-112 को दी।

आरोपी की हुई पहचान

मेरठ पुलिस के अनुसार हमलावर युवक की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम कसेरूखेड़ा निवासी आशीष पुत्र ज्ञान सिंह है। जानकारी के मुताबिक, ईशापुरम निवासी निशा उर्फ मोहसिना अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसके पति सचिन की किला परीक्षितगढ़ में दुकान है।

दो दिनों से पीछा कर रहा था आरोपी

घायल महिला ने बताया कि, आशीष उसका दो दिनों से पीछा कर रहा था। उसे शुक्रवार को जान से मारने की भी धमकी दी थी। शनिवार सुबह मौका मिलते ही उसने महिला की गर्दन पर चाकू से जानलेवा वार किया।

आरोपी की मां हिरासत में

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल डॉक्टरों ने पीड़िता निशा को बोलने से मना कर रखा है। इसलिए घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने आशीष के मकान पर दबिश डाली, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। फिलहाल, पुलिस ने मौके से आरोपी की मां को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला से भी मामले की पूछताछ कर रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story