×

पुलिस की पिटाई से व्यापारी की हुई मौत, लोगों ने किया चक्का जाम

By
Published on: 29 May 2016 6:48 AM
पुलिस की पिटाई से व्यापारी की हुई मौत, लोगों ने किया चक्का जाम
X

शाहजहांपुर: शनिवार को जैतीपुर थाने में गल्ला व्यापारी की पुलिस द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सुबह किसी मामले में रामसेवक को उठा ले गई थी। परिजन मिलने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मिलने नहीं दिया। शाम को पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस थाने के अंदर पिटाई का आरोप गलत बता रही है।

क्या है पूरा मामला?

-जैतीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय रामसेवक गल्ला कारोबारी है।

-उसका तिलहर के रहने वाले कल्लू से कुछ पैसे के लेन देन का विवाद चल रहा था।

-परिजनों कि माने तो रामसेवक ने कल्लू से कुछ पैसे उधार लिए थे।

ये भी पढ़ें...हिरासत में किसान की मौत के बाद थाने में तोड़फोड़, दो पुलिसवाले घायल

-शनिवार को सुबह कल्लू ने थाने में तहरीर दी।

-शिकायत पर एसओ मोहम्मद इशतियाक रामसेवक को उठा कर थाने लाए।

-उन्होंने जमकर उसकी पिटाई की, इससे रामसेवक की हालत खराब हो गई।

-उसके बाद ही रामसेवक को इलाज के लिए भेजा गया।

-वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

-उसके बाद परिजन मृतक का शव अपने गांव कंरकौल ले गए।

-लोगों ने मृतक के शव को स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।

-रामसेवक की थाने में पुलिस की पिटाई से हत्‍या हुई है।

-आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए।

ये भी पढ़ें...VIDEO: UP पुलिस का बेरहम चेहरा, थाने में दी युवक को थर्ड डिग्री

-सूचना पर कई थानो की पुलिस मौके पर पहुंची।

-कुछ ही देर में पुलिस और लोगों में झड़प हो गई।

-पुलिस ने जमकर लाठी भांजी तो लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया।

-मौके पर पहुंचे एसपी मनोज कुमार ने स्थिति पर काबू पाया।

क्या कहते हैं एसपी मनोज कुमार?

-थाने में रामसेवक की पिटाई के बाद मौत की बात गलत है।

-कुछ स्थानिय लोगों ने सियासती स्वार्थ के लिए पूरे मामले को दूसरा रंग दे दिया।

-तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें...दबंगों ने मुर्गा बनाकर बेल्ट्स से की पिटाई, पुलिस ने थाने से भगाया

-डॉक्टर्स के पैनल से वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराएंगे।

-पीड़ित की तहरीर पर दरोगा समेत तीन सिपाहियों पर केस दर्ज किया गया है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!