×

50 रुपए के लिए हुआ झगडा, 4 लोगों ने घेर कर कुल्हाड़ी से काट डाला

Admin
Published on: 29 April 2016 5:58 PM GMT
50 रुपए के लिए हुआ झगडा, 4 लोगों ने घेर कर कुल्हाड़ी से काट डाला
X

महोबा: महज 50 रुपए के लेनदेन को लेकर एक शख्स को 4 लोगों ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी ह्त्या कर दी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य 3 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

क्या है मामला ?

-महोबा शहर कोतवाली के ग्राम काली पहाड़ी निवासी जयपाल राजपूत का अपने ही गांव के निवासी ब्रजेंद्र से 50 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था।

-इस लेनदेन के चलते दोनों के बीच कई बार कहा सुनी भी हुई।

-शुक्रवार को जब जयपाल घर के बाहर बैठा था तभी शराब के नशे में ब्रजेंद्र अपने 3 साथियों के साथ आया।

-उसने अचानक जयपाल पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।

-कुल्हाड़ी लगते ही जयपाल भाग खड़ा हुआ।

-लेकिन सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसपर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।

परिजनों के शोर मचाने पर भाग गए आरोपी

-चीख पुकार सुनकर परिजनों ने छत से देखा कि 4 लोग जयपाल को कुल्हाड़ी से मार रहे हैं।

-परिजनों के शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग गए।

-जबतक परिजन घायल जयपाल को इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी।

mahoba-police

एक आरोपी गिरफ्तार बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

-घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

-मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ब्रजेंद्र सहित तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

-पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीँ 3 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Admin

Admin

Next Story