×

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो कर दी हत्या, शव फंदे से लटकाकर फरार

Newstrack
Published on: 9 March 2016 10:51 AM GMT
पत्नी ने शराब पीने से रोका तो कर दी हत्या, शव फंदे से लटकाकर फरार
X

बहराइच: नशा इंसान को किस हद तक अपने कब्जे में कर लेता है, इस बात का अंदाजा बहराइच जिले में हुई इस घटना से लगाया जा सकता है। दरअसल यहां एक महिला ने अपने पति को शराब पीने से रोका तो पति ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

क्या है मामला

-यह घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव की है।

-छह साल साल पहले कैसरगंज थाना अंतर्गत कैसरगंज बाजार में रहने वाली आशिया उर्फ मुन्नी (28) की शादी फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी निवासी मन्नी से हुई थी।

-विवाह के बाद गलत संगत की वजह से मन्नी शराब पीने का आदी हो गया था।

-काफी समझाने के बावजूद भी वह शराब की लत नहीं छोड़ रहा था।

-इसको लेकर पति-पत्नी में रोज विवाद भी होता था।

-नशे की हालत में मन्नी ने कई बार अपनी पत्नी की पिटाई भी की थी।

-इस बात को लेकर एक बार पंचायत भी लग चुकी है।

-रविवार रात को भी मन्नी शराब के नशे में घर पहुंचा था।

-घर पर फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

-मन्नी ने लाठी-डंडों से आशिया की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

-इसके बाद मन्नी आशिया के शव को फांसी के फंदे से लटकाकर फरार हो गया

आशिया के पिता का आरोप

-आशिया के पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद पर लगाते हुए कहा कि बेटी के कहने पर कई बार उन्होंने भी समझाने की कोशिश की थी।

-उन्होंने बताया कि रविवार रात को भी उनकी बेटी ने उन्हें फोनकर मन्नी के नशे के हालत में घर आने की जानकारी दी थी।

-जब बेटी फोन पर उनसे बात कर रही थी उसी वक्त मन्नी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी थी।

-पिता का कहना है कि उसी वक्त हम आशिया के घर के लिये निकल लिए थे।

-सुबह जब हम बेटी के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर आंखे फटी की फटी रह गई।

-फांसी के फंदे पर आशिया का शव लटक रहा था जबकि मन्नी वहां से नदारत था।

सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

-थाना अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

-शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

-मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

-आरोपी पति की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने किया मुआयना

-घटना की जानकारी मिलके के बाद पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे

-उन्होंने पूरे गांव का मुआयना किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

-शीघ्र ही उसे दबोच लिया जाएगा।

बच्चों को अपने साथ ले गए मृतक के परिजन

-मृतक के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र दो से पांच साल के बीच है।

-तीनों मासूम को मोहम्मद हसन ने परिवारीजनों के साथ कैसरगंज भेजा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story