×

Meerut News: मकान के विवाद में कमिश्नरी चौक पर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, जख्‍मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आज दोपहर में कमिश्नरी चौराहे पर एक 35 वर्षीय युवक ने अर्धनग्न होकर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले (set himself on fire) कर दिया।

Sushil Kumar
Published on: 6 Aug 2022 10:44 AM GMT
Man set himself on fire at Commissionerate Chowk in house dispute, hospitalized in injured condition
X

मेरठ: व्यक्ति ने खुद को लगाई आग: Photo- Social Media

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में आज दोपहर में कमिश्नरी चौराहे पर एक 35 वर्षीय युवक ने अर्धनग्न होकर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले (set himself on fire) कर दिया। आग लगने के बाद यह व्यक्ति बुरी तरीके से झुलस गया। शहर के व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। गौरतलब है कि घटनास्थल के पास ही मेरठ कमिश्नर का निवास व कार्यालय है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनकर आग बुझाई और व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायल युवक थाना नौचंदी क्षेत्र (Thana Nauchandi area) निवासी है। बताया गया कि व्यक्ति का घरेलू विवाद चल रहा है जिसे लेकर वह पुलिस की कार्रवाई से नाराज चल रहा था।

पुलिस ने आग में झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया

नगर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर (Municipal Superintendent of Police Vineet Bhatnagar) के अनुसार घटना में झुलसे हुए व्यक्ति का नाम अनस (35) है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग में झुलसे युवक को कपड़े से लपेटकर अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार पुलिस पूछताछ में घायल अनस ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में उसका हिस्सा है। घायल अनस के अनुसार उसके सौतेले ससुर आफताब द्वारा उसके हिस्से के मकान पर कब्जा किया गया है, जो उसे छोड़ नही रहा है।

घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि इस मकान में घायल युवक की पत्नी निवास कर रही है। इसलिए मकान पर कब्जेदारी की बात गलत है। यही नही घायल अनस पर उसकी पत्नी की तहरीर पर तीन तलाक का मुकदमा आईपीसी की धारा 498 , 323, 504,506,427 व 3/4 दहेज अधिनियम व मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम वर्ष 2019 में थाना नौचन्दी में दर्ज कराया गया था। इस मामले में घायल युवक वांछित था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार फिलहाल युवक की पत्नी और क्षेत्र के लोंगो से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story