×

फिर जिंदा जली महिला: घटना से दहला यूपी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

महिलाओं के साथ आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बरेली जिले का है, जहां एक शादीशुदा महिला पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 28 Jan 2020 6:36 AM GMT
फिर जिंदा जली महिला: घटना से दहला यूपी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
X
खौफनाक: रेप का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाया, मौत

बरेली: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बरेली जिले का है, जहां एक शादीशुदा महिला पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी गयी। इस दौरान उसका पांच साल का बेटा भी आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि महिला को उसके ही प्रेमी ने आग लगा दी है। गौरतलब है कि इससे पहले उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जमानत पर छूटे आरोपियों ने जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी।

महिला पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग:

बरेली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सुभाषनगर इलाके के एक गाँव में रहने वाली 32 साल की महिला के घर पर जबरन घुसे युवक ने पेट्रोल डाल कर जला दिया। इस वारदात को अंजाम उस समय दिया गया, जब महिला का पति घर पर नहीं था। महिला अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेले थी। घटना में महिला तो गंभीर रूप से झुलसी ही, उसका पांच वर्षीय बेटा भी आग की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें: अभी हुआ भयानक बम धमाका: आतंकियों ने नापाक हरकत, दहशत में लोग

पति ने पुलिस को दी जानकारी, केस दर्ज:

घटना के बाद पति ने जिला अस्पताल में महिला को भर्ती करवाया। वहीं मौके पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने महिला के पति की सूचना पर बिथरी के मेहतरपुर गांव में रहने वाले विनोद कश्यप के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मजिस्ट्रेट ने पति का बयां दर्ज करवाया। पुलिस ने मौके से बोतल और लाइटर भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: सेना पर खौफनाक हमला: आतंकियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 6 सैनिक शहीद

क्यों महिला पर उड़ेला पेट्रोल:

बता दें कि महिला का पति शादियों में खाना बनाने का काम करता है। जब वह काम पर गया था तो घर में उसकी पत्नी और दो बच्चों के साथ मां थी। इसी दौरान विनोद कश्यप ने उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। और इनकार करने पर जैकेट में छिपाकर लाई गई पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर उस पर उड़ेल दिया, जिसके बाद लाइटर से आग लगा दी।

आग लगने पर महिला समेत बच्चों की चीख पुकार मच गयी, इस पर आरोपी विनोद मौके से फरार हो गया। महिला के साथ उसका पांच साल का बेटा भी आग में झुलस गया। घटना के वक्त मौजूद सांस ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम: क्यों आ रही है कीमतों में गिरावट, यहां जानें नए भाव

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story