×

प्रोजेक्ट मैनेजर ने बंधक बनाकर किया महिला से दुष्कर्म, दी MMS वायरल करने की धमकी

By
Published on: 18 Jun 2017 6:30 AM GMT
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बंधक बनाकर किया महिला से दुष्कर्म, दी MMS वायरल करने की धमकी
X

meerut

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र में महिला प्रोजेक्ट मैनेजर को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने बाथरूम जाकर अफसरों को मैसेज द्वारा इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक एक प्रोजेक्ट मैनेजर है।

क्या है पूरा मामला

-जिला प्रबोशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय ने बताया कि शनिवार देर रात उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया।

-उसमें महिला ने खुद को लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र का बताया था। महिला ने गंगानगर के एम-14 मकान में बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न की शिकायत भी की।

-प्रोबशन अधिकारी गंगानगर थाने में पहुंचे। इसके उन्होंने पुलिस को साथ लिया। मवाना रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान के सामने वृद्वजन आवास पर पहुंच गए। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

-इसके बाद वह गंगानगर में डिवाइडर रोड एम-14 मकान में पहुंचे। जहां टीम को एक कमरे से बाथरूम के भीतर से महिला बरामद हो गई।

-साथ में पुलिस ने वहां से आरोपी दीपक जोश, निवासी अलीगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया है।

-जानकारी के मुताबिक ये एक एनजीओ के द्वारा लखनऊ से इस वृद्धजन आवास को संचालित करने के लिए नियुक्त किए गए थे।

आगे कि स्लाइड में जानिए महिला ने और क्या लगाएं आरोप

दुष्कर्म कर एमएमएस बनाने का लगाया आरोप

-महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन दोनों एक एनजीओ ने प्राजेक्ट मैनेजर बनाया है।

-गंगानगर के वृद्धजन आवास को संचालित करते हैं। कई दिनों से युवक ने बंधक बनाया हुआ है।

-महिला का आरोप है ​कि उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और उसका एमएमएस भी बनाया गया है।

-देर रात पुलिस ने महिला के बयान भी दर्ज कर किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है आरोपी का

क्या बोला आरोपी

-आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि वह बेकसूर है। महिला मर्जी से उसके साथ आई थी।

-पूर्वी लखनऊ में सर्वजन शिक्षण संस्थान के आॅफिस में महिला और आरोपी युवक काम कर चुके हैं।

-बताया जा रहा है कि दोनो एक साथ काम करते थे। जहां वह संपर्क में आए थे।

-एसओ गंगानगर ओमबीर गुप्ता ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर आई है।

-महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को महिला मेडिकल कराया जाएगा।

-जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला ने बताया कि वह वृद्धजन आवास गंगानगर की प्रोजेक्ट मैनेजर है।

-जबकि वह डिवाइडर रोड स्थित दादा-दादी के निवास से बरामद हुई है।

-मकान में कोई भी वृद्ध मौजूद नहीं था। समाज कल्याण विभाग से इसकी जांच कराई जाएगी।

Next Story