×

विंटर वेकेशन कर रहे हैं प्लान तो एक बार जरुर जाएं मनाली

कुल्लु घाटी के उत्तर में स्थित मनाली हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जिसपर प्रकृति काफी मेहरबान है। अगर आप विंटर वेकेशन किसी हिल स्टेशन में बिताने का मन बना रहे हैं तो एक बार मनाली की सैर जरुर करें।

Manali Rastogi
Published on: 10 Dec 2018 11:09 AM GMT
विंटर वेकेशन कर रहे हैं प्लान तो एक बार जरुर जाएं मनाली
X
विंटर वेकेशन कर रहे हैं प्लान तो एक जरुर जाएं मनाली

शिमला: कुल्लु घाटी के उत्तर में स्थित मनाली हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जिसपर प्रकृति काफी मेहरबान है। अगर आप विंटर वेकेशन किसी हिल स्टेशन में बिताने का मन बना रहे हैं तो एक बार मनाली की सैर जरुर करें। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा है।

यह भी पढ़ें: Isha Ambani Sangeet: सामने आया ऐश और अभि का धमाकेदार वीडियो

गर्मियों से निजात पाने के लिए इस हिल स्टेशन पर हजारों की तादाद में सैलानी आते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। आप यहां के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा मनाली में हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते है। यहां के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुंगंधित हवाएं दिलो दिमाग को ताजगी से भर देती हैं।

विंटर वेकेशन कर रहे हैं प्लान तो एक जरुर जाएं मनाली

यह भी पढ़ें: भगनानी पर गिरफ्तारी के बाद प्रेरणा अरोड़ा ने लगाया धमकाने का आरोप

मनाली को पौराणिक ग्रंथों में मनु का घर कहा गया है। कहा जाता है कि जब सारा संसार प्रलय में डूब गया था तो एकमात्र मनु की जीवित बचे थे। मनाली में आकर ही उन्होनें मनुष्य की पुर्नरचना की। इसलिए मनाली को हिन्दुओं का पवित्र तीर्थस्थल भी माना जाता है। इसलिए आज हम आपको मनाली की फेमस जगहों के बारे में बताएंगे।

हिडिम्बा मंदिर

समुद्र तल से 1533 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर धूंगरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर यहां की स्थानीय देवी हिडिम्बा को समर्पित है। हिडिम्बा महाभारत में वर्णित भीम की पत्नी थी। मई के महीने में यहां एक उत्सव मनाया जाता है। महाराज बहादुर सिंह ने यह मंदिर 1553 ई में बनवाया था। लकड़ी से निर्मित यह मंदिर पैगोड़ा शैली में बना है।

वशिष्ठ कुण्ड

मनाली से 3 किलोमीटर दूर वशिष्ठ स्थित है। प्राचीन पत्थरों से बने मंदिरों का यह जोड़ा एक दूसरे के विपरीत दिशा में है। एक मंदिर भगवान राम को और दूसरा संत वशिष्ठ को समर्पित है।

विंटर वेकेशन कर रहे हैं प्लान तो एक जरुर जाएं मनाली

मणिकरण

समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मणिकरण गर्म पानी का झरना है। कहा जाता है शिव की पत्नी पार्वती के कर्णफूल यहां खो गए थे। उसके बाद से इस झरने का जल गर्म हो गया। हजारों लोग यहां के जल में पवित्र डुबकी लगाने दूर-दूर से आते हैं। यहां का पानी इतना गर्म है कि इसमें चावल, दाल और सब्जियों को उबाला जा सकता है।

बौद्ध मठ

मनाली के बौद्ध मठ बहुत लोकप्रिय हैं। कुल्लू घाटी के सर्वाधिक बौद्ध शरणार्थी यहां बसे हुए हैं। यहां का गोधन थेकचोकलिंग मठ काफी प्रसिद्ध है। साल 1969 में इस मठ को तिब्बती शरणार्थियों ने बनवाया था।

Himalaya Nyingmapa Buddhist Temple

रोहतांग दर्रा

मनाली से 50 किलोमीटर दूर समुद्र तल से 4111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा साहसिक पर्यटकों को बहुत रास आता है। दर्रे के पश्चिम में दसोहर नामक एक खूबसूरत झील है। गर्मियों के दिनों मे भी यह स्थान काफी ठंडा रहता है। जून से नवंबर के बीच लाहौल घाटी से यहां पहुंचा जा सकता है। यहां से कुछ दूरी पर सोनपानी ग्लेशियर है।

Rohtang Pass

व्यास कुंड

यह कुंड पवित्र व्यास नदी का जल स्रोत है। व्यास नदी में झरने के समान यहां से पानी बहता है। यहां का पानी एकदम साफ और इतना ठंडा होता है कि उंगलियों को सुन्न कर देता है। इसके चारों ओर पत्थर ही पत्थर हैं और वनस्पतियां बहुत कम हैं।

ओल्ड मनाली

मनाली से 3 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में ओल्ड मनाली है जो बगीचों और प्राचीन गेस्टहाउसों के लिए काफी प्रसिद्ध है। मनालीगढ़ नामक क्षतिग्रस्त किला भी यहां देखा जा सकता है।

सोलंग नाला

मनाली से 13 किमी की दूरी पर स्थित सोलंग नुल्लाह 300 मीटर की स्की लिफ्ट के लिए लोकप्रिय है। इस खूबसूरत स्थान से ग्लेशियर और बर्फ से ढकी पहाड़ों की चोटियों के मनोहर नजारे देखे जा सकते हैं। नजदीक ही मनाली की प्रारंभिक राजधानी जगतसुख भी देखने योग्य जगह है।

मनु मंदिर

ओल्ड मनाली में स्थित मनु मंदिर महर्षि मनु को समर्पित है। यहां आकर उन्होंने ध्यान लगाया था। मंदिर तक पहुंचने का मार्ग दुरूह और रपटीला है।

अर्जुन गुफा

कहा जाता है महाभारत के अर्जुन ने यहां तपस्या की थी। इसी स्थान पर इन्द्रदेव ने उन्हें पशुपति अस्त्र प्रदान किया था।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story