अमेठी में भतीजे राहुल के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरेंगी मेनका गांधी!

शनिवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शहर के राजीव गांधी पार्क में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने मंच से कहा कि "मैं यहां न्याय का रास्ता खोलने आई हूं"।

Aditya Mishra
Published on: 30 March 2019 1:54 PM
अमेठी में भतीजे राहुल के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरेंगी मेनका गांधी!
X

सुल्तानपुर: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विरुद्ध 1984 के चुनाव में ताल ठोक चुकी मेनका गांधी पहली बार अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार करने जायेंगी। हालांकि कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को लेकर मेनका गांधी के तेवर काफी नरम हैं।

आज सुल्तानपुर में उन्होंने ये बात मीडिया से बातचीत करते हुए जहां राहुल के विरुद्ध अमेठी में प्रचार के लिए वो पार्टी के निर्देश की बात कर रही थीं वही प्रियंका गांधी को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके अलावा सवाल नहीं है। आपको बता दें कि इस चुनाव में मेनका गांधी सुल्तानपुर से बीजेपी का चेहरा हैं।

ये भी पढ़ें...अमेठी: चाची मेनका के कांग्रेस पर दिए बयान पर प्रियंका ने कही ये बात

शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शहर के राजीव गांधी पार्क में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने मंच से कहा कि मैं यहां न्याय का रास्ता खोलने आई हूं। अन्याय करने वाला चाहे जितना बड़ा हो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।

मेनका ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबो व मजलूमो की लड़ाई लड़ी है,इसी कारण वह पीलीभीत से पिछले सात बार से सांसद चुनी गई थी।

मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से रिश्तों की दुहाई दी, कहा जब पति संजय गांधी की मौत हुई थी, तब वह 23 वर्ष की थी और वरूण गांधी मात्र 100 दिन के थे। वह सोच ही नही पा रही थी कि वह क्या करे।तब उन्होंने समाज सेवा का रास्ता चुना। फिर उन्होंने सुल्तानपुर की धरती से वरुण गांधी का पुराना रिश्ता जोड़ते हुए सबके दिलों में एक छाप छोड़ दी।

उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर चुनाव में भी उनका मुद्दा विकास ही होगा। उन्होंने कहा कि मेरे पति के मृत्यु के दो दशक बाद भी यहा की जनता ने जिस तरह से मेरा व मेरे बेटे वरूण का सम्मान किया है उसके लिए वह उनकी आभारी है।

वरुण ने अपने वेतन से गरीबों के लिए घर बनवाए थे यह कार मैं खुद नहीं कर पाई । हर संभव गरीब एवं कार्यकर्ता कि मदद होगी। प्रियंका गांधी से से जुड़े सवालों को वह मुस्कुराकर टाल गई।

ये भी पढ़ें...दो जगह से राहुल के चुनाव लडऩे पर अमेठी में न शिकवा न गम

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!