×

अमेठी: चाची मेनका के कांग्रेस पर दिए बयान पर प्रियंका ने कही ये बात

मेनका गांधी केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी हैं और प्रियंका गांधी वर्तमान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं।

Aditya Mishra
Published on: 28 March 2019 10:03 AM GMT
अमेठी: चाची मेनका के कांग्रेस पर दिए बयान पर प्रियंका ने कही ये बात
X

अमेठी: राजनीति में रिश्तों का क़त्ल होना आम बाद है। वो भी एक परिवार के सदस्य अलग-अलग दलों में हो तो बहुत सारे आरोप-प्रत्यारोप सुर्खियों में होते हैं। लेकिन इस मिथक को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने अमेठी में एक बार फिर तोड़ा है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान मीडिया द्वारा पूछे जाने पर प्रियंका ने मुस्कुरा कर इतना ही कहा वो उनका व्यू है।

ये भी पढ़ें...वसीम रिजवी ने प्रियंका गांधी पर दिया विवादित बयान जाने क्या कहा

बुधवार की शाम जब अमेठी में मीडिया एक के बाद एक प्रियंका से सवाल दाग़ रही थी तो वो डटकर हर सवाल का जवाब दे रही थीं। इस बीच प्रियंका गांधी के सामने एक घड़ी ऐसी आई कि जिस कांग्रेस पार्टी की वो राष्ट्रीय महासचिव हैं उस पार्टी पर ही चाची मेनका द्वारा दिए गए बयान कि "प्रियंका गांधी के आने से मुझे नहीं लगता कोई असर होगा, क्योंकि कांग्रेस के पैर जमीन पर हैं ही नहीं, उनको पता ही नहीं के जमीन पर क्या हो रहा।" चाची के इस बयान पर मीडिया द्वारा सवाल करने प्रियंका काफी नरम दिखी, उन्होंने मुस्कुरा कर केवल इतना ही कहा ये उनका व्यू है।

उल्लेखनीय है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के परिवार की दूरी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन रिश्तों की लाख दूरियों के बावजूद परिवार में बड़ों का सम्मान आज भी बचा है। फिलवक्त मेनका गांधी केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी हैं और प्रियंका गांधी वर्तमान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। लेकिन रिश्तों का ख्याल रखना उन्हें खूब पता है।

ये भी पढ़ें...9 घंटे चली प्रियंका की क्लास, कार्यकताओं से बोलीं- बग़ैर काम के नहीं मिलेगा टिकट

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story