×

9 घंटे चली प्रियंका की क्लास, कार्यकताओं से बोलीं- बग़ैर काम के नहीं मिलेगा टिकट 

करीब 11 बजे रात के बाद उनका काफिला मुसाफिरखाना के एएच कालेज से बाहर निकला और सीधे गौरीगंज के बेनी में स्थित कांग्रेस नेता फतेह बहादुर के घर पर पहुंचा। जहां उनको लड्डू से तौले जाने का प्रोगाम था, लेकिन यहां पहुंचकर प्रियंका ने बाजी पलट दी।

Aditya Mishra
Published on: 28 March 2019 6:09 AM GMT
9 घंटे चली प्रियंका की क्लास, कार्यकताओं से बोलीं- बग़ैर काम के नहीं मिलेगा टिकट 
X

अमेठी: पहली बार पार्टी में पद पाने के बाद प्रियंका गांधी टीचर के लुक में नजर आई। उन्होंने 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम में करीब 9 घंटों तक बूथ वर्कर्स की क्लास सजाकर उन्हें 2019 का मंत्र दिया। करीब 11 बजे रात के बाद उनका काफिला मुसाफिरखाना के एएच कालेज से बाहर निकला और सीधे गौरीगंज के बेनी में स्थित कांग्रेस नेता फतेह बहादुर के घर पर पहुंचा।

जहां उनको लड्डू से तौले जाने का प्रोगाम था, लेकिन यहां पहुंचकर प्रियंका ने बाजी पलट दी। अपनी जगह पार्टी नेता को लड्डुओं से तोल कराकर वो उन्हें 2022 की तैयारी का बोलकर आगे निकल गईं।

बुधवार को रात 11-12 बजे गौरीगंज के बेनी में सोने के टाइम पर प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग जाग रहे। करीब साढ़े ग्यारह बजे जब उनका काफिला यहां पहुंचा तो वहां बैठी महिलाओं और बच्चियों ने प्रियंका पर पुष्प वर्षा की। यहां कांग्रेस नेता फतेह मोहम्मद ने प्रियंका को गांधी को लड्डुओं से वेट कर उन लड्डुओं को लोगों में बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया था।

ये भी पढ़ें...वसीम रिजवी ने प्रियंका गांधी पर दिया विवादित बयान जाने क्या कहा

इस बीच जमा लोगों ने उनसे तराज़ू के एक पल्ले में बैठने को कहा तो उन्होंने हंसते हुए कहा अपनी जगह कांग्रेस नेता को बिठवा दिया और दूर खड़ी मुस्कुराने लगी। कांग्रेसी नेता ने प्रियंका गांधी को तौले जाने के लिए एक कुंतल लड्डू मंगाए थे।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने बताया कि यहां एक कार्यक्रम लड्डू से तौलने के लिए रखा गया था। प्रियंका गांधी आई, लड्डू से तौलने के लिए बोला आप बैठ जाईए। वो हमको खुद तौली। उन्होंने हमें 2022 की तैयारी के लिए कहा, और राहुल जी के चुनाव में मेहनत करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें...गांधी परिवार का साथ छोड़ अब राहुल के खिलाफ अमेठी से ताल ठोकेगा ये नेता

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story