×

शादी वाले घर में फटा छोटा गैस सिलेंडर, 5 बच्चों समेत 7 की मौत,15 झुलसे

Admin
Published on: 27 April 2016 11:23 AM GMT
शादी वाले घर में फटा छोटा गैस सिलेंडर, 5 बच्चों समेत 7 की मौत,15 झुलसे
X

लखनऊः बाराबंकी कोतवाली देवा इलाके के रफीपुर गांव में घर में छोटा घरेलू गैस सिलेंडर फटने से करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जिसमें से सात की मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। इस घर में शादी होनी थी।

कैसे हुआ हादसा?

-बाराबंकी के रफीपुर गांव में लल्लाराम की शादी है। घर में मेहमान जुटे हुए थे।

-दोपहर 12 बजे शादी की रस्मों के दौरान कन्या खिलाई जा रही थीं।

-तेज धूप और गर्मी से वहीं पास में रखा पांच किलो का सिलेंडर फट गया।

-सिलेंडर की गैस फैलने से आग लग गई।

-इस आग में वहां मौजूद करीब 22 लोग झुलस गए।

-22 में से 10 लोगों की हालत गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया।

-यहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

blast

60-80 फीसदी जले

-ये लोग 60 से 80 फीसदी तक जले थे। घायलों का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

-बाकी छिटपुट जले लोगों के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों को को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

-वहीं, मंत्री अरविंद गोप और सुधीर रावत घायलों का हालचाल लेने सिविल हॉस्पिटल पहुंचे।

condition-after-blast

Admin

Admin

Next Story