×

शादी की चर्चा: 82 साल के बुजुर्ग ने 40 साल की महिला से की शादी

दरअसल थाना सदर क्षेत्र के मोहल्ला तिलहरजई निवासी 82 साल के शाहिद हसन खान रेलवे मे खलासी के पद पर तैनात थे। वह 1998 में  रिटायर्ड हो गए थे। उनकी बुजुर्ग पत्नी की बिमारी के चलते तीन माह पहले मौत हो गई थी।

SK Gautam
Published on: 14 April 2019 10:28 AM GMT
शादी की चर्चा: 82 साल के बुजुर्ग ने 40 साल की महिला से की शादी
X

शाहजहांपुर: दूल्हा 82 साल का दुल्हन 40 साल की जिनकी शादी के चर्चे शहर में चारों तरफ है। जी हां यह शादी यूपी के शाहजहांपुर में काफी चर्चित हो रही है। दुल्हे की पहली बीवी की तीन माह पहले बिमारी के चलते मौत हो गई। उनकी पहली बीवी से कोई संतान नही थी। लेकिन अब 82 साल के उम्र के दूल्हे को उम्मीद है कि दूसरी बीवी से उनको संतान होगी। फिलहाल इस शादी की काफी चर्चाएं हो रही है।

दरअसल थाना सदर क्षेत्र के मोहल्ला तिलहरजई निवासी 82 साल के शाहिद हसन खान रेलवे मे खलासी के पद पर तैनात थे। वह 1998 में रिटायर्ड हो गए थे। उनकी बुजुर्ग पत्नी की बिमारी के चलते तीन माह पहले मौत हो गई थी। जिससे वह काफी अकेला महसूस करने लगे थे। क्योंकि उनकी कोई संतान नही थी। पहली पत्नी की मौत के बाद शाहिद हसन काफी गुमसुम रहने लगे।

ये भी देखें: डीआरएम ऑफिस में तैनात महिला सहकर्मी ने की आत्महत्या

पड़ोस में रहने वाले इरफान अंसारी से देखा नही गया। उसके बाद उन्होंने मोहल्ला अलीजई निवासी 40 वर्षीय तबस्सुम के परिजनों के सामने शाहिद हसन के लिए रिश्ते की बात की तो तबस्सुम के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। उसके बाद बात पक्की होने के बाद बीते शुक्रवार को 82 साल के शाहिद हसन खान गले मे साफा डालकर दूल्हा बने।

शादी इंतजाम एक मैरिज हॉल मे रखा गया था। जहां बारात पहुची और 82 साल के शाहिद हसन अपनी 40 साल की दुल्हन लेकर अपने घर चले गए। जैसे जैसे इस शादी की खबर इलाके मे फैली तो शादी काफी चर्चा का विषय बनी रही।

ये भी देखें: जानिए 107 साल पहले आज ही के दिन कैसे डूबा था टाइटेनिक

वही शाहिद हसन का कहना है कि हमारी पहली बीवी से कोई संतान नही थी। बिमारी के चलते उनकी मौत हो गई। लेकिन अब उम्मीद है कि हमारी संतान होगी। जिससे मेरा नाम आगे बढ़ सके।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story