×

मोबाइल में लड़की की तस्वीर देख पति-पत्नी में विवाद: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, परिवार में कोहराम

मोबाइल में लड़की की तस्वीर देख पति-पत्नी में विवाद: मृतका की मां का कहना है कि उसकी बेटी की मौत का कारण उसके पति के मोबाइल में लड़की के साथ आपत्तिजनक फोटो है।

Brajesh Rathore
Published on: 4 July 2022 1:51 PM GMT
X

Woman commits suicide (image credit: Newstrack)

Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद अंतर्गत मोहल्ला शंभूनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फांसी लगने से मौत (Married woman dies due to hanging) हो गई। मकान पर पहुंचे सास-ससुर ने शव को पंखे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। आनन-फानन में विवाहिता को फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या (dowry murder) का आरोप लगाया है।

चुन्नी से पंखे पर लटककर दी जान

नेहा (22) पत्नी यादवेंद्र मोहल्ला शंभूनगर पानी की टंकी के पास की शादी दो माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद दसवीं की विदा के बाद 20 दिन पूर्व यादवेंद्र उसको ससुराल से लेकर घर आया था। पत्नी को घर पर छोड़ कर वह ड्यूटी चला गया। जिसके बाद से पत्नी अपने सास प्रभा देवी और ससुर विजेंद्र सिंह के साथ रह रही थी। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में चुन्नी से पंखे पर लटका मिला। ससुरालीजन फंदे से उतार कर शव को अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी करुण क्रंदन करते हुए थाना पहुंच गये। मृतका की मां सुमन देवी का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। आरोप लगाया कि अगर उसकी बेटी ने आत्महत्या की थी, तो शव क्यों नहीं देखने दिया। सुमन ने बताया कि नेहा चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी और 20 दिन पूर्व ही उसकी विदा की थी। इस संबंध में सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि मृतका के परिजन आ गये हैं। उनके द्वारा जो तहरीर दी जाएगी, उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

मोबाइल में लड़की के साथ फोटो देख हुआ था दोनों में झगड़ा

मृतका की मां सुमन देवी का कहना है कि दो दिन पूर्व यादवेंद्र घर आया था। जब शनिवार सुबह नहा रहा था, तभी नेहा ने उसके मोबाइल फोन को चेक किया। जिसमें उसे पति के साथ एक लड़की की फोटो दिखी। जिसमें कई फोटो आपत्तिजनक स्थित में भी थी। जिसको लेकर दोनों में कहा सुनी हुई थी। दोनों में विवाद बढ़ गया तो रविवार सुबह यादवेंद्र गुड़गांव चला गया। आरोप यह भी है कि उसने वहां जाकर अपना 50 हजार रुपये का मोबाइल भी फोड़ दिया। मृतका की मां का कहना है कि उसकी बेटी की मौत का कारण उसके पति के मोबाइल में लड़की के साथ आपत्तिजनक फोटो है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story