×

Fire in Lucknow: लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में भीषण अग्निकांड, मालखाना इंचार्ज सहित दो लोग झुलसे...दमकल पहुंची

Fire in Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में 29 अप्रैल को भीषण आग लग गई। भीषण अग्निकांड में मालखाना इंचार्ज सहित दो लोग झुलस गए।

Aman Kumar Singh
Published on: 29 April 2023 7:05 PM GMT

Fire in Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में शनिवार (29 अप्रैल) को भीषण आग लग गई। थाने में आग लगने की सूचना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अग्निशमन दस्ते को जानकारी दी गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। इस भीषण अग्निकांड में मालखाना इंचार्ज सहित दो लोग झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में भीषण आग की खबर आला अधिकारियों को भी दी गई। कोई बड़ी जनहानि न हो, इसके लिए प्रयास तुरंत ही तेज हो गए। लेकिन, आग की चपेट में आने से मालखाना इंचार्ज सहित दो लोग झुलस गए। आग से झुलसे एक पुलिसकर्मी वासुदेव पाठक और सरोजनी नगर थाने में काम कर रहे मजदूर सलमान को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। तब तक दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के काम में जुट गई।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story