Mathura Accident: यात्रियों से भरी बस एक्सप्रेस वे पर खड़ी ट्रक में घुसी, हादसे में 3 यात्रियों की मौत

Mathura Sadak Hadsa: मथुरा में मंगलवार की रात यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ी ट्रक से श्रद्धालुओं से बड़ी बस टकरा गई। जिसमें 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए तीन की मौत हो गई।

Nitin Gautam
Written By Nitin GautamPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 18 May 2022 1:27 AM GMT
Mathura Bus Accident
X

Mathura Bus Accident (Image Credit : Social Media)

Mathura Accident Today: यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब 60 सवारियों से भरी बस एक्सप्रेसवे पर खड़े गिट्टी के ट्रक से जा टकरायी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगो की मौत हो गयी वही 32 के करीब लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र कई थानों की फोर्स के साथ हादसा स्थल पर पहुँचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे 3 लोग जो कि बस में फंस गए थे कटर की मदद से बाहर निकाले गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मामले पर पुलिस का बयान

घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 66 पर एक दर्दनाक हादसा घटित हो गयी। हादसा उस वक़्त हुआ जब मंगलवार की देर रात श्रद्धालुओं को नोएडा की ओर लेकर जा रही बस संख्या UP 17AT 1785 एक्सप्रेस वे पर खड़े गिट्टी से भरे ट्रक संख्या RJ 05 GB 5788 में जा घुसी।

वृंदावन और गोवर्धन दर्शन जा रहे थे श्रद्धालु

दिल्ली के शाहदरा इलाका स्थित रामनगर से करीब 60 यात्रियों का दल वृंदावन और गोवर्धन दर्शन करने आया था। यह लोग दिल्ली से सुबह 7 बजे चले थे। श्रद्धालु सुबह करीब 10 बजे वृंदावन पहुंचे जहां दर्शन करने के बाद गोवर्धन चले गए। वृंदावन और गोवर्धन दर्शन करने के बाद श्रद्धालु यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते वापस दिल्ली लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया।

हादसा इतना भीषण था कि कई श्रद्धालु बस के अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए कटर का सहारा लिया। बस के एक हिस्से को कटर से काटा गया। जिसके बाद बुरी तरह फंसे 3 यात्रियों को घायल अवस्था मे निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। कुछ लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।

घायलों को भेजा अस्पताल

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच मौके पर कई एम्बुलेंस पहुंच गई। बस हादसे में घायलों को इलाज के लिए नौहझील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा नोएडा के कैलाश अस्पताल व जे पी अस्पताल भेजा गया वहीं कई यात्री राहगीरों की मदद से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

यह घायल पहुंचे नौहझील के अस्पताल

बस हादसे में घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए मथुरा के नौहझील और नोएडा के अस्पतालों में भेजा गया। नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे शाहदरा दिल्ली निवासी सविता, रश्मि,अनुराधा,पूनम , सीमा सक्सेना व किशन का डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story