Mathura News: श्रीकांत शर्मा ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन, जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

Mathura News: मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा वृदावन स्थित विश्व विख्यात ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से बिहारी जी का पूजन अर्चन किया और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

Anwar Raza
Report Anwar RazaPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 March 2022 5:31 PM GMT
Mathura News BJP candidate Shrikant Sharma visited Shri Banke Bihari Temple
X

श्रीकांत शर्मा ने किए श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन। 

Mathura News: 2022 के सत्ता के फाइनल का समय नजदीक है और प्रदेश में चुनाव के बाद 10 मार्च को मतगणना (Vote counting on March 10) है। एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार (BJP Government) बनती हुई नजर आ रही है। फिर भी प्रत्याशी जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।

श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे ऊर्जा मंत्री

ऐसा ही नजारा मंगलवार को मथुरा में देखने को मिला। जहां मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र (mathura vrindavan assembly Constituency) से भाजपा के प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (UP Power Minister Shrikant Sharma) वृदावन स्थित विश्व विख्यात ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर (Shri Banke Bihari Rangeshwar Mahadev) पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से बिहारी जी का पूजन अर्चन किया और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

यमुना की आरती में हुए शामिल श्रीकांत शर्मा

इसके बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (UP Power Minister Shrikant Sharma) शाम को मथुरा के विश्राम घाट पहुंचे। जहां उन्होंने यमुना महारानी की आरती (Yamuna Aarti) में श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। साथ में ही ऊर्जा मंत्री ने जीत का दावा करते हुए एक्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी ।

बैचेनी तो विपक्षियों के मन में होगी: ऊर्जा मंत्री

मीडिया से मुखातिब होते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (UP Power Minister Shrikant Sharma) ने प्रदेश में अपनी सरकार बनने का भरोसा दिलाया। मतगणना से पूर्व क्या मन में बेचैनी है का सवाल जब ऊर्जा मंत्री से किया गया तो उन्होंने कहा कि बैचेनी तो विपक्षियों के मन मे होगी। उनकी सरकार ने तो पहले दिन से काम किया है और लगातार काम करती रहेगी। उन्हें भरोसा है कि जनता ने उन्हें पूरे मन से आशीर्वाद दिया है और फिर से जनता की सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार (BJP Government) तैयार है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story