Mathura News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 40 साड़ी फैक्ट्रियों में बनाया जा रहा तिरंगा झंडा, DM ने की रैली रवाना

Mathura News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में मथुरा के साड़ी कारीगर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां की 40 फैक्ट्रियों में इन दिनों तिरंगा झंडा बनाने का काम दिन रात किया जा रहा है।

Nitin Gautam
Published on: 4 Aug 2022 12:28 PM GMT
X

DM नवनीत सिंह चहल ने की रैली रवाना

Mathura News: आजादी के अमृत महोत्सव Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tricolor campaign) में मथुरा के साड़ी कारीगर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां की 40 फैक्ट्रियों में इन दिनों तिरंगा झंडा बनाने का काम दिन रात किया जा रहा है। इस काम में करीब 4 हजार कारीगर लगे हुए हैं।

मथुरा में साड़ी बनाने के कई कारखाने हैं। जहां साड़ी की छपाई करने से लेकर तैयार किए जाने तक का काम किया जाता है। इन साड़ी फैक्ट्रियों में इन दिनों तिरंगा झंडा बनाए जाने का काम दिन रात किया जा रहा है। साड़ी फैक्ट्रियों में कारीगर तिरंगा की छपाई, कटाई और सिलाई का काम कर रहे हैं। मथुरा की 40 फैक्ट्रियों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा तैयार किए जा रहे हैं।

गुजरात के सूरत व महाराष्ट्र के मालेगांव से की गई कपड़े की आपूर्ति

तिरंगा झंडा बनाने के लिए कपड़े की आपूर्ति गुजरात के सूरत व महाराष्ट्र के मालेगांव से की गई है। जबकि तिरंगा झंडा तैयार कर देश के हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, दिल्ली, बिहार सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भेजा जा रहा है। यहां एक फैक्ट्री में प्रतिदिन 200 कारीगरों द्वारा करीब 1 लाख झंडे तैयार किए जा रहे हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार से हरी झंडी दिखाकर रैली का किया शुभारंभ

उधर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट से शानदार आगाज हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम (Har Ghar Tricolor Program) को सफल बनाने को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल (District Magistrate Navneet Singh Chahal) और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड (Chief Development Officer Dr. Nitin Goud) ने स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट सभागार से राजीव भवन तक निकाली रैली

इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ती और सुपरवाइजर ने हाथ में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट सभागार से राजीव भवन तक रैली निकाली एवं राजीव भवन पर राष्ट्रगान व वंदे मातरम् गीत गाकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत (Har Ghar Tricolor Program) की गई। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था आंगनवाड़ी कार्यकत्री भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी, देखने वालों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा।

भारतीय झंडा संहिता में दिए गए नियमों का पालन अनिवार्य: DM

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल (District Magistrate Navneet Singh Chahal) ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि भारतीय झंडा संहिता में दिए गए नियमों का पालन अनिवार्य है। झंडे को यदि सरकारी परिसर मे फहराया जाता है तो सूर्योदय के उपरांत ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मान के साथ इसे उतारना चाहिए।

हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के गरिमामय रीति से भव्य आयोजन का किया निर्देशित

जिलाधिकारी ने प्रत्येक शहीद स्मारक पर राष्ट्रभक्ति के गीतों के गाने, ग्राम सचिवालय का शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर नामकरण करने के लिए भी प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के गरिमामय रीति से भव्य आयोजन कराने एवं सेल्फी विद तिरंगा में युवाओं को प्रेरित करने के लिए निर्देशित भी किया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story