×

Mathura News: मंडी समिति में सपा-बसपा प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं ने बिना आईडी कानूनगो को पकड़ा, EVM से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Mathura News: मंडी समिति में सपा बसपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध हालात में कानूनगो को पकड़ा। सपा बसपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा है।

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Monika
Published on: 9 March 2022 3:48 AM GMT (Updated on: 9 March 2022 6:15 AM GMT)
UP Election 2022
X

ईवीएम मशीन (सांकेतिक फोटो : सोशल मीडिया ) 

Mathura News: मंडी समिति में सपा बसपा प्रत्याशी (SP BSP Candidates) व कार्यकर्ताओ ने संदिग्ध हालात में कानूनगो (Kanungo) को पकड़ा। बिना आईडी कार्ड (ID Card) के पकड़े गए कानूनगो पर कार्यवाही को लेकर हंगामा। एग्जिट पोल के बाद कार्यकर्ताओं को सता रहा डर। पार्टी के कार्यकर्ता ईवीएम मशीनों की देखरेख में जुटे। कर रहे कड़ी निगरानी।

मथुरा की मंडी समिति में स्ट्रांग रूम के समीप सपा बसपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा है। सपा बसपा प्रत्याशियों का आरोप था कि बिना आईडी कार्ड पकड़े गए क़ानूनगो के खिलाफ कार्यवाही की जाए। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों की सपा बसपा के प्रत्याशियों की जमकर बहस हुई और हंगामा हुआ।

आपको बता दें कि जनपद में चुनाव के बाद ईवीएम मशीन ( EVM Machine) को मंडी समिति में रखा गया है। जिसकी देखरेख सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है। उधर मतगणना को लेकर विधानसभा के पंडालों में कंप्यूटर सिस्टम लगाये जा रहे हैं। ड्यूटी के दौरान एक कानूनगो को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और आरोप लगाते हुए कहा कि यह ईवीएम मशीनों के सिस्टम से छेड़छाड़ कर रहा है और इसके बाद कार्यकर्ताओ ने हंगामा काट दिया।

पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस पर हावी

इस घटना की सूचना पर एसडीएम ओर पार्टी के कार्यकर्ता संजय लाठर श्याम सुंदर शर्मा एस के शर्मा ,डॉक्टर देवेंद्र अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी एसपी सिटी थाना हाईवे प्रभारी मंडी पहुंच गए। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस पर भी हावी हो गए और आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे और कार्यकर्ताओं की एसडीएम व थाना हाईवे प्रभारी से भी हॉट टॉक हो गई एसपी सिटी द्वारा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर और कानूनगो की जानकारी पड़ताल करते हुए इस मामले को एसपीसिटी ने सुलझाया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story