×

Mathura: भारत तिब्बत संबंध में संघ की राष्ट्रीय बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

Mathura: भारत तिब्बत समन्वय संघ की दो दिवसीय बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे।

Nitin Gautam
Published on: 26 Jun 2022 2:24 PM GMT
Mathura News In Hindi
X

भारत तिब्बत समन्वय संघ बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे। 

Mathura: भारत तिब्बत समन्वय संघ (Indo-Tibetan Coordinating Association) की दो दिवसीय बैठक के द्वितीय दिवस वृंदावन के केशव नगर स्थित केशव धाम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री अश्विनी चौबे (Union Minister Ashwini Choubey) पहुंचे। जहां पर सर्वप्रथम भारत तिब्बत समन्वय संघ के कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

वहीं, भारत तिब्बत समन्वय संघ के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Union Minister Ashwini Choubey) और हरियाणा व त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी (Former Governor Prof. Kaptan Singh Solanki) का गर्मजोशी के स्वास्थ्य स्वागत किया। वहीं, संघ के असम से आये हुए कार्यकर्ताओं ने असम का पारंपरिक गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

भारत और तिब्बत का बहुत ही पुराना रिश्ता: केंद्रीय मंत्री

वहीं, इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और तिब्बत का बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है। जिस प्रकार भारत तिब्बत समन्वय संघ के द्वारा चीन से तिब्बत और कैलाश मानसरोवर की आजादी के लिए मुहिम चलाई जा रही है। वह इस मुहिम की सराहना करते हैं और उन्होंने कहा कि तिब्बत मामले को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) भी कार्य कर रही है। वहीं. उन्होंने कहा कि संस्था को मात्र डेढ़ साल ही हुआ है और उनके साथ भारत और तिब्बत के कई लोग जुड़ रहे है और इस मुहिम पर कार्य कर रहे हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story