×

राम देव गिरे धड़ाम से: हाथी की सवारी पड़ गई इतनी भारी, करा रहे थे अभ्यास

एक हाथी पर भी बाबा रामदेव ने योग के आसन किए। उनका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। जो करीब 22 सेकेंड का है। जिसमें बाबा हाथी के ऊपर बैठकर योग का आसन कर रहे हैं। अचानक हाथी हिलता है और बाबा का संतुलन बिगड़ जाता है और वे हाथी से नीचे गिर जाते हैं।

Newstrack
Published on: 13 Oct 2020 10:58 AM GMT
राम देव गिरे धड़ाम से: हाथी की सवारी पड़ गई इतनी भारी, करा रहे थे अभ्यास
X
राम देव गिरे धड़ाम से: हाथी की सवारी पड़ गई इतनी भारी, करा रहे थे अभ्यास

मथुरा: योग गुरु बाबा रामदेव ने योग को पूरी दुनिया में प्रसिद्धी दिलाई। योग के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूक करने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव शिविरों का आयोजन करते रहते हैं। लेकिन आज खबर आ रही है कि आज योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा अभ्यास के दौरान गिर गए।

कोई चोट नहीं आई बाबा राम देव को

इस दौरान एक हाथी पर भी बाबा रामदेव ने योग के आसन किए थे। उनका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। जो करीब 22 सेकेंड का है। जिसमें बाबा हाथी के ऊपर बैठकर योग का आसन कर रहे हैं। अचानक हाथी हिलता है और बाबा का संतुलन बिगड़ जाता है और वे हाथी से नीचे गिर जाते हैं। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

yog guru baba ramdev-2

मंच पर गुरु शरणानंद महाराज ने भी योग किया

बताया जा रहा है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोमवार का बताया गया है जब मथुरा के रमणरेती आश्रम में बाबा संतों को योग अभ्यास सिखा रहे थे। बता दें कि सोमवार को योग गुरु रामदेव ने महावन रमणरेती स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में संतों को योग सिखाया था। मंच पर गुरु शरणानंद महाराज ने भी योग किया था।

ये भी देखें: Mahindra का बंपर डिस्काउंट: कार पर 3 लाख की छूट, खरीदने का बढ़िया मौका

आसनों से होने वाले लाभों के बारे में संतों को जानकारी दी

विगत सोमवार को बाबा रामदेव ने आसनों से होने वाले लाभों के बारे में संतों को जानकारी दी थी। उन्होंने अनुलोम-विलोम व अन्य योग बताए थे। बाबा ने कहा कि योग करने से कठिन से कठिन रोग भी गायब हो जाते हैं। लोगों को प्रात: एवं शाम को योग करना चाहिए। शरणानंद महाराज ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से लोग योग करते आए हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story