×

Lok Sabha Election Results 2024: मथुरा से हेमा मालिनी का जलवा कायम, 2 लाख मतों से लगाई हैट्रिक

Lok Sabha Election Results 2024: हेमा मालिनी ने यहां से 2014 और 2019 में लगभग 3 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार भी उन्हें 438909 हजार वोट मिले उन्होंने 255856 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के मुकेश धनगर को 183053 वोट तो बसपा के सुरेश सिंह को 160906 वोट मिले।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 4 Jun 2024 11:56 AM GMT
Hema Malinis dominance continues from Mathura, hits hat-trick with 2 lakh votes
X

 मथुरा से हेमा मालिनी का जलवा कायम, 2 लाख मतों से लगाई हैट्रिक: Photo- Newstrack

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की सबसे हॉट सीटों में से एक मथुरा से बीजेपी की हेमा मालिनी ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। वे यहां से लगातार तीसरी बार जीती हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को दो लाख चालीस हजार से अधिक वोटों से हराया है। मथुरा में बीजेपी का कांग्रेस से सीधा मुकाबला था।

मथुरा में इंडिया गठबंधन की ओर से मुकेश धनगर चुनाव लड़ रहे थे। हेमा मालिनी ने यहां से 2014 और 2019 में लगभग 3 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार भी उन्हें 438909 हजार वोट मिले उन्होंने 255856 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के मुकेश धनगर को 183053 वोट तो बसपा के सुरेश सिंह को 160906 वोट मिले।

बीजेपी और आरएलडी का गढ़ रहा है मथुरा

यूपी कांग्रेस के महासचिव मुकेश धनगर 2003 में कांग्रेस से जुड़े थे। छात्र संगठन से लेकर उन्होंने युवा कांग्रेस में कई अहम पद संभालें। अपने समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। मथुरा की सीट पर बीजेपी और आरएलडी का दबदबा रहा है। बीजेपी और जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी अब एक साथ हैं। इसका फायदा उत्तर प्रदेश में उन्हें देखने को मिला।

26 अप्रैल को यहां हुए थे मतदान

मथुरा में 26 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव हुआ था। यहां एनडीए और इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता प्रचार करने आएं हैं। इस बार यहां पिछली बार की तुलना में कम मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में मथुरा से आरएलडी दूसरे स्थान पर रही थी।

यूपी में इस चुनाव में भाजपा को कई सीटें गवानी पड़ी हैं। कैराना में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से समाजवादी पार्टी की इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराया है। वहीं फिरोजाबाद में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव ने जीत का परचम लहराया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story