Mathura News : सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करते हुए गोपाल अंजान ने कहा, पीएम मोदी की प्रेरणा से बनेगा नया रिकॉर्ड

Mathura News : मथुरा में बीजेपी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने किया।

Mathura Bharti
Published on: 4 Sep 2024 5:19 PM GMT
Mathura News : सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करते हुए गोपाल अंजान ने कहा, पीएम मोदी की प्रेरणा से बनेगा नया रिकॉर्ड
X

Mathura News : मथुरा में बीजेपी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह एवं गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

अभियान के महानगर संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि मथुरा महानगर को 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 8800002024 पर मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

बीजेपी फिर बनेगी बड़ी पार्टी

भाजपा नेता गोपाल अंजान ने सभी से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए जो लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा करें। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से इस बार सदस्यता का नया रिकॉर्ड बनेगा और भाजपा फिर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनेगी। राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी रीति और नीति के साथ आगे बढ़ रही है, इसलिए देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार है और आम जनता के लिए लगातार काम कर रही है।

महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन पर्व के रूप में अभियान को चलाएं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और आम जनता को पार्टी से जोड़ें। गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्र निर्माण की पार्टी है, जबकि अन्य दलों में एक ही व्यक्ति पार्टी के पीछे लगा हुआ है। भाजपा के लिए 140 करोड़ देशवासी परिवार हैं।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, करिंदा सिंह, पूर्व महापौर मुकेश आर्यबंधु, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, सुनील चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, निरंजन धनगर, सुरेंद्र प्रधान, रामरतन चौधरी, सह मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया, पंकज वशिष्ठ, प्रिंस गॉड, राहुल राजावत, लवांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story