×

Mathura News: शाही ईदगाह को सीज करने की मांग, किन्नर महामंडलेश्वर ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किया रौद्र तांडव

Mathura News: इस दौरान किन्नर महामंडलेश्वर ने मांग की कि जन्मभूमि के पास विवादित ईदगाह के ढांचे को जल्द से जल्द सीज कर एएसआई को सर्वे की अनुमति प्रदान की जाए।

Mathura Bharti
Published on: 9 Aug 2023 2:12 PM GMT

Mathura News: कान्हा की नगरी मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आज पशुपतिनाथ अखाड़े से पहली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पहुंची। उन्होंने श्री कृष्ण जन्म भूमि पर दर्शन करने से पहले गेट नंबर 3 पर जमकर तांडव किया। किन्नर महामंडलेश्वर के तांडव और श्री कृष्ण जन्मस्थान के समर्थन में जयघोषों को सुन श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों नें शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। इस दौरान किन्नर महामंडलेश्वर ने मांग की कि जन्मभूमि के पास विवादित ईदगाह के ढांचे को जल्द से जल्द सीज कर एएसआई को सर्वे की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम लोग काशी के एएसआई सर्वे से डरे हुए हैं। यहां पर हिंदू धर्म के मौजूद चिन्हों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने धमकी दी की यदि जल्द ही ईदगाह का एएसआई सर्वे नहीं हुआ तो वह प्राण न्योछावर कर देंगी।

ईदगाह के ढांचे को जल्द से जल्द सीज करने की मांग

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने श्री कृष्णजन्म भूमि एवं शाही ईदगाह विवाद मामले को लेकर कहा कि यदि विवादित जगह मस्जिद है, तो एएसआई सर्वे के बाद सारे तथ्य सामने निकल कर आ जाएंगे। यदि मस्जिद पाई जायेगी तो मुस्लिम समाज के लोगो को मस्जिद सौंप दी जाएगी। वहीं यदि एएसआई सर्वे में मंदिर होने के साक्ष्य और अवशेष विवादित जगह पर मिलते हैं तो फिर उसमें क्या आपत्ति है।

हिमांगी सखी ने बताया कि काशी में भी एएसआई सर्वे की मांग की गई थी और अब सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि वह काशी से ही जल लेकर आई हूं और आज जल के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्मभूमि का दर्शन करेंगी। प्रतिज्ञा किया कि जब तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि के समीप स्थित विवादित ढांचे का एएसआई सर्वे नहीं हो जाता तब तक वह श्री कृष्ण जन्म भूमि के दर्शन नहीं करेंगी। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि जल्द ही विवादित ढांचे का सर्वे नहीं हुआ तो वह जल्द ही दोबारा रौद्र तांडव करेंगी।

Mathura Bharti

Mathura Bharti

Next Story