Mathura: लड्डू गोपाल की जन्मभूमि से जायेंगे श्रीरामलला को लड्डू, आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Mathura News: जन्मस्थान मंदिरों के भीतरी भाग को पत्र, पुश्प एवं अन्य परंपरागत दिव्य सामग्री से सजाया जायेगा। भागवत-भवन के आतंरिक भाग में श्रीराम जन्मभूिम मंदिर के स्वरूप में फूल बंगला का निर्माण होगा।

Mathura Bharti
Published on: 9 Jan 2024 11:22 AM GMT
Mathura News
X

 Mathura News (Pic:Newstrack)

Mathura News: श्रीअयोध्या धाम में आयोजित भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अद्भुद एवं पुण्य दिवस पर श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पर श्रीराम महोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विराजमान भगवान श्रीकेशवदेव जी महाराज इस ऐतिहासिक दिवस पर श्रीराम रूप धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। ब्रज के कारीगर इस अद्भुत श्रंगार के निर्माण में लगे हुऐ हैं। प्रथमवार भागवत भवन में विराजित ठाकुरजी श्रीराधा श्रीकृष्ण युगल सरकार की छवि में होंगे सियाराम के दर्शन।

कपिल शर्मा सचिव श्रीकृष्ण जन्मस्थान

जन्मस्थान मंदिरों के भीतरी भाग को पत्र, पुश्प एवं अन्य परंपरागत दिव्य सामग्री से सजाया जायेगा। भागवत-भवन के आतंरिक भाग में श्रीराम जन्मभूिम मंदिर के स्वरूप में फूल बंगला का निर्माण होगा। इसके अलावा भागवत-भवन के चारों ओर केसरिया घ्वजा एवं भगवान श्रीराम की दिव्य छवि लगायी जायेंगी। संस्थान का प्रयास है कि ऐसे चिर-प्रतीक्षित दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की छठा अद्भुद और निराली हो एवं सज्जा करते समय यह प्रयास किया जायेगा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की झलक दिखायी दे। श्रीरामलला के भोग के लिए लड्डू गोपाल की जन्मभूमि से दिव्य लड्डुओं का भोग श्रीअयोध्या धाम जायेगा। लड्डूओं के निर्माण में विषिश्ट मेवा, केसर एवं ऋतु के अनुकूल सामग्री का प्रयोग किया जायेगा।

लड्डू भोग मकर संक्रान्ति (15 जनवरी 2024) को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सुसज्जित वाहन में श्रीअयोध्या धाम जायेंगे। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर जन्मभूमि पर श्रीरामचरित मानस का नवान्ह पारायण पाठ का आयोजन किया जायेगा जो 14 जनवरी को प्रारम्भ होकर भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा दिवस (22 जनवरी) की बेला में पूर्ण होगा। इस दिव्य महोत्सव में प्रातः 9ः00 बजे से खीर, हलुआ, पूड़ी प्रसाद वितरण के साथ हो जायेगा और यह प्रसादी-भण्डारा ठाकुरजी के शयन दर्शन तक भक्तों को अनवरत रूप से प्राप्त होगा।

श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार दोपहर 2 बजे से दिव्य भजन-गायन का आयोजन जन्मभूमि के पवित्र लीला मंच पर होगा। ब्रज के सुप्रसिद्ध भजन-गायक जगदीश ब्रजवासी विषेश रूप भगवान श्रीराम के मगंल गीता का गायन करेंगे। 16 जनवरी से 23 जनवरी तक संपूर्ण जन्मस्थान परिसर में रामधुन का प्रसारण होगा। सायं काल 5 बजे से संपूर्ण मंदिर परिसर में विशाल दीपदान का आयोजन किया जायेगा।

दीपदान को भव्य और दिव्य बनाने के लिए जन्मस्थान लीलामंच प्रांगण श्रीकेशवदेवजी मंदिर श्रीगिरिराज जी मंदिर प्रांगण में भव्य रंगोली बनायी जायेंगी एवं रंगोली के मध्य अद्भुद दीपदान का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालु श्रीअयोध्या धाम में आयोजित होने वाले दिव्य अलौकिक एवं ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दर्शन जन्मभूमि पर बड़ी स्क्रीन पर कर सकेंगे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story