×

Lok Sabha Election: प्रबुद्धजन सम्मेलन में CM ने बताया ‘मोदी’ का मतलब, चुनाव प्रचार का किया आगाज

Lok Sabha Election: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। मथुरा पहुंचकर मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच विधिवत पूजा-अर्चना की।

Shishumanjali kharwar
Published on: 27 March 2024 9:28 AM GMT
mathura news
X

प्रबुद्धजन सम्मेलन में सीएम ने बताया ‘मोदी’ का मतलब (न्यूजट्रैक)

Lok Sabha Election: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। मथुरा पहुंचकर मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीर्थनगरी मथुरा से लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना के बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां उपल्बधियां गिनाईं।

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमा मालिनी के पक्ष में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले इसी ब्रज में श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी यमुना मइया थीं। लेकिन आज यमुना की गंदगी को देखकर बेहद दुख होता है। इसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। यह कार्य लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी द्वारा संसद में उठायी गयी आवाज के चलते ही संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मोदी की गारंटी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के चलते ही हर काम संभव हो रहा है।

सीएम ने बताया मोदी का मतलब

प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने मोदी का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब है लोगों के सिर पर छत। मोदी का मतलब है लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ। मोदी का मतलब है हर घर में शौचालय। मोदी का मतलब है गरीब, शोषित और वंचित का विकास। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बांकेबिहारी के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story