×

Mathura: 'जहां कृष्ण हैं वहीं धर्म है और जहां धर्म है, वहीं विजय है', बोले स्वामी ज्ञानानंद महाराज

Mathura News: धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम सत्र के उपरांत द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारी के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 March 2024 2:22 PM GMT
Mathura: जहां कृष्ण हैं वहीं धर्म है और जहां धर्म है, वहीं विजय है, बोले स्वामी ज्ञानानंद महाराज
X

महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज

Mathura News: वृंदावन के परिक्रमा मार्ग, कालीदह स्थित अखंड दयाधाम में धर्म रक्षा संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में भारत के विभिन्न प्रांतों से धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिवेशन का उद्घाटन एवं प्रथम सत्र संतो के आशीर्वचन से प्रारंभ हुआ। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संबोधन में कहा, 'जहां कृष्ण हैं वहीं धर्म है और जहां धर्म है, वहीं विजय होती है।'

मुस्लिम भी सनातनी बन रहे

उन्होंने कहा, धर्म को लेकर जिसके भी मन में कोई संशय हो उसे आज दूर करने की आवश्यकता है। हाल ही में भगवान श्री रामलला विराजमान हुए हैं। माहौल पूरा धर्ममय है। यहां तक की मुस्लिम भी हमारे धर्म से आकर्षित होकर स्वयं को सनातनी बता रहे हैं। हालांकि, कुछ विरोधाभासी विचारों के जो लोग हैं, जिनकी मानसिकता अत्यंत दूषित है। हमें इन बुराइयों को दूर करने और सनातन धर्म को और अधिक से अधिक मजबूत करने का संकल्प लेना है।'

अलग-अलग सत्र में क्या-क्या हुआ?

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम सत्र के उपरांत द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारी के साथ संगठन के विस्तार एवं कार्य प्रणाली पर चर्चा हुई। इसके बाद तृतीय एवं समापन सत्र में फूलों की होली एवं रासलीला का भी आयोजन हुआ।

ये गणमान्य लोग हुए शामिल

इसमें प्रमुख रूप से गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज, पीपाद्वाराचार्य स्वामी बलराम देवाचार्य महाराज, महंत सत्यनारायण दास महाराज, महंत डॉ. आदित्यानंद महाराज, पुराण मनीषी आचार्य कौशिक महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, साध्वी ध्यानमूर्ति महाराज, स्वामी गोपाल शरण देवाचार्य, महंत मोहिनी बिहारी शरण एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी उपस्थित रहे ।

इनकी भी रही उपस्थिति

इस अवसर पर धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़, राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, स्वामी सत्यमित्रानंद, स्वामी देवानंद परमहंस, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, राष्ट्रीय प्रभारी ठाकुर किरण पाल सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, विष्णु पाठक, बृजेश पाठक, जगदीश शर्मा, मोहित शर्मा, शिवाशंकर चौबे, अमरेश पुंडीर, पारुल गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, हरि वर्षा कौशल, नीलम गोस्वामी, डॉ नीतू गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story